Satyam Shivam Sundaram Bhojpuri Bolbam Song: कल्पना पटोवरी का आया नया बोलबम गाना, छह दिन में 10 लाख के पार
Published by : Pallavi Pandey Updated At : 26 Jul 2024 12:41 PM
सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, और इस दौरान भोलेबाबा के भजन भी रिलीज हो रहे हैं. कल्पना पटवारी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी बोलबम सॉन्ग "सत्यम शिवम सुंदरम" बहुत पसंद किया जा रहा है. क्या आपने इसे सुना है?
सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो गया है, जो पूरी तरह से भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है. इस महीने में न केवल भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है, बल्कि कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है. भक्त उनकी भक्ति में लीन होकर भजन और गाने भी बड़े शौक से सुनते हैं. इसी बीच, भोले बाबा को समर्पित भोजपुरी बोलबम सॉन्ग “सत्यम शिवम सुंदरम” वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है, और इस गाने ने तीन ही दिनों में यूट्यूब चैनल पर वायरल हो जाने का रिकॉर्ड बना लिया है.
कल्पना का गाना
भोजपुरी बोलबम सॉन्ग “सत्यम शिवम सुंदरम” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड म्यूजिक ने रिलीज किया है. इस गाने को कल्पना पटवारी ने गाया है, और माही श्रीवास्तव इसमें नजर आ रही हैं. कल्पना पटवारी पिछले दो दशकों से भोलेनाथ के लिए कई हिट भजन और गाने गा चुकी हैं. इस गाने में भोलेनाथ की महिमा का सुंदर वर्णन किया गया है और यह विशेष रूप से कांवड़ यात्रा पर आधारित है. इसे सुनकर आप भी भक्ति के रस में सराबोर हो जाएंगे. यूट्यूब पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और इसे छह दिनों में 19 लाख बार देखा जा चुका है.
गाने की ज़बरदस्त लिरिक्स
अरे बम जी हो बम जी, कि बम जी बम जी हो बम जी, कि बम जी बोलत चलिहा सत्यम शिवम सुंदरम, ये बम जी बोलत चलिहा सत्यम शिवम सुंदरम, डमरू बजावा डम डम डम डम, ये बम जी बोलत चलिहा सत्यम शिवम सुंदरम, डमरू बजावा डम डम डम डम.
माही श्रीवास्तव का लाजवाब अंदाज़
भोजपुरी बोल बम गाने में कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज से शिव भक्तों का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने डमरू बजाते हुए बेहतरीन एक्टिंग की है. इस गाने के बोल महन्त सिंह बलियावी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है. म्यूजिक सुपरवाइजर श्याम सिंह आरा हैं, और वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं, जबकि कोरियोग्राफी का काम अनुज मौर्या ने किया है.
Also Read- शिव भक्ति में डूबी नजर आई खुशी और काजल, ‘शिवजी के छुए चरणवा’ गाना हुआ रिलीज
Also Read- आज भी ये सावन के गीत होते हैं काफी ट्रेंड, आप भी सुनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










