Kalpana Patowary Bhojpuri Song: कल्पना पटवारी का ‘पातर करिहईया’ फिर हुआ वायरल, आस्था सिंह की कातिल अदाओं और डांस मूव्स ने उड़ाए होश

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Dec 2025 5:47 PM

विज्ञापन

कल्पना पटवारी भोजपुरी गाना पातर करिहईया, फोटो- इंस्टाग्राम

Kalpana Patowary Bhojpuri Song: कल्पना पटवारी का भोजपुरी गाना ‘पातर करिहईया’ रिलीज के दो महीनों में 2.5M से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है. आस्था सिंह के एक्सप्रेशंस और कल्पना की दमदार आवाज ने गाने को सोशल मीडिया पर सुपरहिट बना दिया है.

विज्ञापन

Kalpana Patowary Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत की पावरफुल और सोलफुल सिंगर कल्पना पटवारी अपनी अनोखी फोक गायकी और दमदार आवाज़ के लिए मशहूर हैं. उनकी आवाज किसी भी गाने में अलग जान भर देती है. हाल ही में उनका दो महीने पहले रिलीज हुआ गाना ‘पातर करिहईया’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. इस गाने में पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह अपने पति की पतली कमर की तुलना देसी अंदाज में करती नजर आती हैं. कल्पना की आवाज, देसी धुन और आस्था के एक्सप्रेशन, तीनों ने मिलकर गाने को सुपरहिट बना दिया है. ऐसे में अगर आपने अबतक इस गाने को नहीं सुना तो आइए इस मजेदार गाने की खासियत और डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘पातर करिहईया’ गाने में आस्था सिंह की अदाओं ने जीता दिल

Shujay Music World के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस तड़कते-भड़कते गाने ने दो महीने में ही 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर लिए हैं. वीडियो की सबसे बड़ी USP कल्पना पटवारी की दमदार वोकल्स हैं. जबकि, आस्था सिंह की शानदार अदाएं और एक्सप्रेशंस तो बोनस साबित हो रहा है.

गाने में आस्था अपने ऑन-स्क्रीन पति के लिए मजेदार अंदाज में कहती हैं कि जैसे नदी में नैया डोलती है, उसी तरह उनके बलम जी की पतली कमर भी डोलती है. स्क्रीन पर उनकी जोड़ी एक्टर अवनीश गुप्ता के साथ जमी है और दोनों की केमिस्ट्री व डांस मूव्स ने गाने को और धमाकेदार बना दिया है.

फैंस का रिएक्शन

यूट्यूब कमेंट्स में दर्शकों ने गाने की खूब तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, “गाने को सिर्फ प्रमोशन की जरूरत है, वरना यह सुपरहिट है! आस्था सिंह एक बार भी निराश नहीं करतीं—परफॉर्मेंस एकदम आग! वहीं, दूसरे ने लिखा, “कल्पना जी ने फिर कमाल कर दिया, आवाज में जादू है.”

बाकी कई फैंस ने कमेंट सेक्शन रेड हार्ट और फायर इमोजी से भर दिया है.

‘पातर करिहईया’ गाने की टीम

  • सिंगर: कल्पना पटवारी
  • लिरिक्स: छोटू यादव
  • म्यूजिक डायरेक्टर: मधुकर आनंद
  • डायरेक्टर: आशीष सत्यार्थी
  • DOP: संतोष नवीन
  • एडिटर: परवीन यादव

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Babuaan Song: पवन सिंह का रोमांटिक सॉन्ग ‘बबुआन’ बना मेगा ब्लॉकबस्टर, यूट्यूब पर पार किए 225 मिलियन व्यूज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola