ePaper

गोल्डी यादव का 'टिकुलिया ए बलम' रिलीज, वीडियो में छाया पति- पत्नी का प्यार

Updated at : 21 Feb 2026 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Goldi yadav New Bhojpuri Song

गोल्डी यादव न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Goldi Yadav Tikuliya ye Balam New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव के आवाज में नया गाना ‘टिकुलिया ए बलम ‘रिलीज हो चुका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

Goldi Yadav Tikuliya ye Balam New Bhojpuri Song: गोल्डी यादव फिर से एक नया ट्रैक ‘टिकुलिया ए बलम’ लेकर आ चुकी हैं. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर व्यूज बटोर रहा है. ‘टिकुलिया ए बलम’ एक मस्ती भरा ठेठ भोजपुरी फ्लेवर गाना है. जिसमें प्यार और इमोशन साफ नजर आता है. गोल्डी यादव की आवाज में वही चुलबुलापन अंदाज है, जो उनके फैंस को हमेशा से पसंद आता है. अब यह ट्रैक तेजी से लोगो के प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है.

वीडियो में दिखा पति- पत्नी का प्यार

वीडियो में एक्ट्रेस हरे रंग की साड़ी पहने हुई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वीडियो में अपने ऑन स्क्रीन पति पर पूरा प्यार लुटाटे नजर आती है. वो बड़े ही नखरे और अपनापन वाले अंदाज के साथ कहती हैं कि उनका पूरा सिंगार, चुड़ी कंगना, सजना संवरना सब मेरे राजा जी का है. उनके पति उनके लिए सबसे खास है. फिर वह यह भी जताती हैं की उनके पति बहुत हैंडसम है, बाकी सबके पतियो से अलग और बेहतर. पूरे गाने में पत्नी के पती के लिए प्यार और थोड़ा सा शरारती अंदाज दिखता है, जो गाने को एकदम से देसी और दिल से जुड़ा हुआ बना देता है.

गाने का वीडियो

शिवानी सिंह की आवाज ने गाने में घोली मिठास

शिवानी सिंह ने अपनी प्यारी आवाज से गाने को शानदार बना दिया है. उनकी गयकी में अलग सी मिठास है, जो सीधे दिल को छूती है. जब वो पति के बोल वाला लाइन गाती हैं तो ऐसा लगता है कि सच में कोई पत्नी अपने पति पर प्यार लुटा रही है. आवाज में नखरा भी है अपनापन और हल्का शरारत भरा अंदाज. यही वजह है की यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – टिकुलिया ए बलम
  • सिंगर – गोल्डी यादव
  • लिरिक्स – बिट्टू विद्यार्थी
  • म्यूजिक – अजय सिंह AJ
  • डायरेक्टर – रवि पंडित
  • कोरियोग्राफर – विशाल गुप्ता
  • वीडियो एडिटर – दीपक पंडित
  • डीआई – रोहित सिंह
  • कम्पनी – INN म्यूजिक भोजपुरी

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी का नया गाना ‘होलरिया’ रिलीज, फैंस बोले– पुराने दिन याद आ गए

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola