ePaper

Bhojpuri Film: सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का फर्स्ट लुक जारी, दर्शकों में खासा उत्साह

Updated at : 04 Oct 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Film: सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजाराम’ का फर्स्ट लुक जारी, दर्शकों में खासा उत्साह

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजाराम’ को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. इसी बीच आज निर्माताओं ने फिल्म ‘राजाराम’का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की नयी फिल्म ‘राजाराम’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है. फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस के बीच भारी उत्साह का माहौल बन गया है. फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया. इस मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता खेसारीलाल यादव ने अपील की कि दर्शक उनके काम को सराहें और सकारात्मक रूप से समर्थन दें. खेसारीलाल यादव ने कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें. उन्होंने यह भी अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले. फिल्म ‘राजाराम’ को लेकर खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि यह उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है. इस फिल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे.

फिल्म में भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे खेसारी

फिल्म ‘राजाराम’एक सुपरस्टार की कहानी है, जो उसके व्यक्तित्व और उसने आने वाले परिवर्तन के साथ-साथ उसके समाज में योगदान को भी दर्शाती है. इस फिल्म में खेसारी जी ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाये हैं. इन सभी के साथ-साथ एक किरदार उन्होंने भगवान राम का भी निभाया है, जो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में एक अनूठा और खास किरदार होने वाला है. यह किरदार प्रभावशाली होने के साथ-साथ दर्शकों को आकर्षित भी कर रहा है. इसका लुक, आउट होते ही फैंस की उत्सुकता और बढ़ गयी है. इतनी सारी भूमिकाओं के बीच, प्रभु श्रीराम की भूमिका को निभाना आपने आप में ही एक सराहनीय कदम है. इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के दमदार व्यक्तित्व और उनके अनूठे अभिनय की आभा पूरी फिल्म को खास बनाती है.

Also Read :https://www.prabhatkhabar.com/entertainment/actress-rani-chatterjee-told-the-truth-about-the-fight-between-pawan-singh-and-khesari-lal-said-their-enmity-is-fake

पराग पाटिल ने किया है फिल्म का निर्देशन

भोजपुरी सिनेमा में इस तरह की फिल्म लंबे समय बाद आयी है, जिससे दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है. वहीं, फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि ‘राजाराम’ मैंने निर्देशित किया है और खेसारीलाल यादव से इतने सारे किरदार पर काम करवाना मेरे लिए एक चैलेंज था, जिसमें मुझे बेहद मजा आया. अब उम्मीद है कि जब फिल्म थिएटर में आयेगी, तब दर्शकों को भी खूब मजा आयेगा. फिल्म का निर्देशन और निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है. अब फैंस को केवल इस फिल्म का इंतजार है, जो खेसारीलाल यादव के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

जल्द होगा रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जायेगा, लेकिन फिलहाल ‘राजाराम’ का लुक फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो चुका है. इस फिल्म में अभिनेता राहुल शर्मा भी प्रमुख किरदार में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनायी जा रही है और इसका निर्देशन पराग पाटिल ने किया है. फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान, केके गोस्वामी, विनोद मिश्रा, संजय महानंद, सुबोध सेठ, वीणा पांडेय, निशा तिवारी, अमित शुक्ला और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे.

नौ अक्तूबर को सुन सकेंगे फिल्म का पहला सॉन्ग

फिल्म के निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस है. पोस्टर जारी करने के साथ-साथ इस फिल्म के पहले गाने चुम्मा चुम्मा… का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने तारीफ करते हुए कहा कि यह गाना दर्शकों की बीच धमाल मचायेगी. यह गाना 9 अक्तूबर को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा. फिल्म की शूटिंग अयोध्या के वास्तविक स्थानों पर की गयी है. फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं, जबकि डीओपी आरआर प्रिंस और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है.

विज्ञापन
Devendra Kumar

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

Devendra Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola