Chhath Puja Movies: महापर्व छठ पर देखें भोजपुरी की ये 5 फिल्में, घर की याद आ जाएगी
Chhath Puja 2024: महापर्व छठ के त्योहार पर आज हम आपको भोजपुरी की 5 ऐसी फिल्में सजेस्ट करेंगे, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए. इन फिल्मों में आपको इस त्योहार की संस्कृति और आस्था के बारे में देखने को मिलेगा.
Chhath Puja Movies: उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाला महापर्व छठ पूजा इस साल 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मनाया जाएगा. यह त्योहार भारत का सबसे प्राचीन त्योहार माना जाता है. इस त्योहार को खासकर के बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पूरे धूम धाम से मनाया जाता है. इस त्योहार के लिए उत्तर भारत के लोग अपने पूरे साल की छुट्टी बचा कर रखते हैं ताकि वह इस 4 दिन के त्यौहार को मना सकें. ऐसे में अगर इस बार ऑफिस के काम के लोड की वजह से आप अपने परिवार के पास छठ मनाने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर इन 5 फिल्मों को देख डालें. यकीनन आपको आपके घर के छठ की याद आ जाएगी.
महिमा सूर्य देव की
छठ पूजा में सूर्य अस्त से लेकर सूर्योदय दोनों को पूजा जाता है. ऐसे में इन्हीं की महिमा को साल 2017 की फिल्म ‘महिमा सूर्य देव की’ दर्शाया गया है. इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा कि आखिर सूर्य देव का जन्म हुआ कैसे. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
छठी माई के कृपा
अगर इस छठ पूजा आप अपने परिवार को याद कर रहे हैं तो आपको साल 2020 की फिल्म छठी माई के कृपा देखनी चाहिए. इस फिल्म में दिखाया गया है कि इस व्रत को रखने से एक परिवार की सारी मुश्किलें हल हो जाती हैं. इसे भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.
छठी माई के गुन गाईं
मनोज सिंह की निर्देशित साल 2022 की फिल्म छठी माई के गुन गाईं एक पारिवारिक फिल्म है. यह फिल्म आपको परिवार से दूर रहने के बावजूद उनके पास रहने का एहसास कराता है.
आशीर्वाद छठी मैया की
सुजीत वर्मा की निर्देशित साल 2019 की फिल्म आशीर्वाद छठी मैया की में आपको महापर्व छठ की खूबसूरत संस्कृति देखने को मिलती है.
छठ की बरतिया
दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता होता है एक भक्त और भगवान का. उन्हीं के इस पवन रिश्ते को दर्शाती है फिल्म छठ की बरतिया. फिल्म की कहानी एक नवविवाहिता औरत के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके ससुराल वाले उसपर अत्याचार करते हैं. ऐसे में फिल्म के दिखाया जाएगा कि कैसे छठी मैया उसकी रक्षा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










