ePaper

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के तीज स्पेशल गाने ने फैंस को किया इमोशनल, 'सईया मोर चनवा सूरज' में पति के लिए प्रेगनेंसी में भी रखा व्रत

Updated at : 25 Aug 2025 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: हरतालिका तीज 2025 से पहले भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे का तीज सॉन्ग "सईया मोर चनवा सूरज जस चमकत रहे" सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. गाने में आम्रपाली गर्भवती होकर भी पति की लंबी उम्र के लिए कठिन तीज व्रत करती हैं.

विज्ञापन

Hartalika Teej Special Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में निरहुआ के साथ उनका नया गाना ‘बीड़ी’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके बाद अब हरतालिका तीज के मौके पर उनकी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ का भावुक और तीज स्पेशल गाना “सईया मोर चनवा सूरज जस चमकत रहे” खूब वायरल हो रहा है. यह त्योहार इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती है.

आम्रपाली का समर्पण 

इसी के साथ फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ का गाना “सईया मोर चनवा सूरज जस चमकत रहे” खास तौर पर तीज के मौके पर सुना जा रहा है. इस गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है. इस गाने में आम्रपाली दुबे गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं. गाने का सबसे भावुक पल तब आता है जब वो प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए तीज का कठिन व्रत निभाती हैं. वहीं दूसरी ओर उनका पति अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए जिंदगी और मौत के बीच जूझता नजर आता है. आम्रपाली का यह समर्पण देखकर दर्शक भावुक हो जाते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ में आम्रपाली दुबे के साथ रितेश पांडे, रक्षा गुप्ता और विक्रांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में है. गाने में दिखाया गया इमोशनल सीक्वेंस फिल्म की कहानी को और मजबूत करता है. आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका हर गाना और फिल्म दर्शकों के दिलों को छू जाता है. तीज के अवसर पर रिलीज हुआ उनका यह गीत महिलाओं की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. 

ये भी पढ़ें:Bhojpuri Song: हरतालिका तीज से पहले वायरल हुआ कल्पना पटवारी का ‘पहिला बेर तीज’, सुहागिनों में जगाया पति के लिए श्रद्धा

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: तीज पर धूम मचा रहा प्रदीप पांडे चिंटू-काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘कब्बों छूटे ना साथ’, वीडियो की सादगी पर फिदा हुए दर्शक

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: सुहागिनों के बीच छाया अनु दुबे का ‘मोरा मांग के सेनुरवा’ गाना, तीज से पहले यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: यूट्यूब पर छाया अंकुश राजा का नया रोमांटिक गाना, ‘सब कईल त बियाह कर’ में अपर्णा मलिक संग जोड़ी ने लगाया तड़का

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola