Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल का नया गाना 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' फैंस के बीच वायरल, VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Jul 2020 11:17 AM
Bhojpuri Sawan Song, Khesari lal Yadav new song: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) ने अपना नया गाना 'खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए' (Khesari Jal Dharega Watan Ke Liye) रिलीज किया है. ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. खेसारी के फैंस इस गाने को खूब पसन्द कर रहे है. अब तक इस गाने को 2,165,030 व्यूज मिल चुका है औऱ इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.
Bhojpuri Sawan Song, Khesari lal Yadav new song: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारीलाल यादव (Khesari lal Yadav) ने अपना नया गाना ‘खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए’ (Khesari Jal Dharega Watan Ke Liye) रिलीज किया है. ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. खेसारी के फैंस इस गाने को खूब पसन्द कर रहे है. अब तक इस गाने को 2,165,030 व्यूज मिल चुका है औऱ इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.
‘खेसारी जल ढारेगा वतन के लिए’ गाने को यूट्यूब चैनल आदिशक्ति फिल्म्स पर कल यानि गुरुवार को रिलीज किया गया है. इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. इसे अखिलेश कश्यप ने लिखा है, जबकि श्याम सुंदर ने इसका संगीत दिया है.
इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस अनिशा पांडे भी हैं. इस गाने की खास बात यह है कि इसमें देश में सीमा विवाद के बीच सैनिकों के पराक्रम और सावन महीने की झलक दोनों को बखूबी दिखाया है. वहीं, फैंस इस गाने पर भरपूर प्यार दिखा रहे है औऱ जमकर कमेंट कर रहे है.
बता दें कि, खेसारी लाल ने फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी फिल्मों में इंट्री की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार रुपये मिले थे. उनकी यह फिल्म सिल्वर जुबली साबित हुई. इसके बाद उन्हें ढेरों फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे. खेसारी लाल की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वे अबतक लगभग 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं.
खेसारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली में काम करने के दौरान ही उनकी शादी हो गई थी. इसके बाद लिट्टी की दुकान में उनकी पत्नी भी हेल्प करती थीं. इस दौरान ने कंपीटीशन की तैयारी भी कर रहे थे. इसके करीब ढाई साल बाद खेसारी का चयन बीएसएफ में हो गया था. लेकिन उनका इस नौकरी में मन नहीं लगा और वे नौकरी छोड़कर दोबारा दिल्ली पहुंचे. काम करके कुछ पैसे कमाया और फिर अपना भोजुपरी एलबम निकाला. आज खेसारी भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










