Bhojpuri: इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने ‘धुरंधर’ के सॉन्ग पर दिखाया कातिलाना अंदाज, ग्लैमरस अंदाज देख फैंस की थमी सांसें

Updated:
विज्ञापन
Monalisa Latest Video

मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम

Monalisa Latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा का लेटेस्ट रील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस की दिलकश अदाएं देखकर फैंस उनपर फिदा हो जाएंगे. मोनालिसा का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Monalisa Latest Video: भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है. उनकी लोकप्रियता फैंस में काफी है. मोनालिसा का एक लेटेस्ट रील वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘धुरंधर’ के सॉन्ग ‘रन डाउन द सिटी – मोनिका’ पर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी हसीन लग रही है. उनका ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मोनालिसा का लेटेस्ट वीडियो वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वह ब्लैक टॉप और मिनी स्कर्ट में दिख रही है. सॉन्ग पर अपनी दिलकश अदाओं से पोज दे रही है. उनका मेकअप और हेयर स्टाइल भी उनपर काफी सूट कर रहा है. सॉन्ग में मोनालिसा काफी स्टाइलिश भी दिख रहा है. ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ये रील किसी सेट पर बनाया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ओ माय डॉर्लिग. इसके साथ उन्होंने रेड हर्ट वाला इमोजी भी बनाया. एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस फायर और दिल वाला इमोजी बना रहे हैं.

इस सीरियल में नजर आई थी मोनालिसा

मोनालिसा पिछली बार सीरियल ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ में नजर आई थी. शो में वह एक चुड़ैल के रोल में दिखी थी. सीरियल में खुशी दुबे और जैन इबाद खान ने मुख्य किरदार निभाया था. हालांकि शो कुछ ही महीनों में ऑफ एयर हो गया.

मोनालिसा की पर्सनल लाइफ

मोनालिसा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है. बिग बॉस के घर के अंदर ही उन्होंने शादी की थी. उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस की नेट वर्थ 2.5 मिलियन डॉलर है. एक फिल्म में काम करने के लिए वह 15-20 लाख रुपये की फीस लेती है. इसके अलावा वह टीवी शोज में काम करने के लिए 50 हजार की फीस लेती है.

यह भी पढ़ेंBhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के ‘डोले दा कमरिया’ ने पार किए 100 मिलियन व्यूज, एक्ट्रेस श्वेता म्हारा की अदाओं का चला जादू

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola