Bhojpuri Film Award का हुआ भव्य उद्घाटन, पॉवर स्टार पवन सिंह को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Bhojpuri Film Award

Bhojpuri Film Award: भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 'भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड' (BFA) के 19वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई में हुआ. यहां भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से लेकर अंजना सिंह को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवार्ड से समान्नित किया गया.

विज्ञापन

Bhojpuri Film Award: भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ‘भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड’ (BFA) के 19वें संस्करण का भव्य आयोजन मुंबई में हुआ. इस समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया. वहीं, कार्यक्रम में उनके साथ मशहूर बॉलीवुड गायक उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा संरक्षक टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, अभिनेता कुणाल सिंह मौजूद थे. साथ ही यहां बिहार के आदर्णीय विधायक विनय बिहारी ने भी शिरकत की. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि इस समारोह में किसे कौन सा पुरस्कार मिला.

भोजपुरी सिनेमा के प्रति उद्योग मंत्री का समर्थन

भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता ने माननीय उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के प्रति उनके समर्थन की प्रशंशा करते हुए कहा, “नंदी जी हमेशा भोजपुरी कलाकारों और पूर्वांचल के लोगों का समर्थन करते हैं. उनका यहां आना पूरी इंडस्ट्री के लिए प्रेरणा है.”

प्रमुख अवॉर्ड्स की लिस्ट

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी): निशांत उज्जवल
  • सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष): दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (जान लेबू का)
  • सर्वश्रेष्ठ गायक (महिला): प्रियंका सिंह (माई प्राइड ऑफ भोजपुरी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल): पवन सिंह (बेवफा सनम)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (फीमेल): अंजना सिंह (सिंह साहब द राइजिंग)
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेता: यश कुमार
  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय अभिनेत्री: काजल यादव
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार आर. पांडेय (इश्क)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: रजनीश मिश्रा (विवाह 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अवधेश मिश्रा (विवाह 3)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: निशा तिवारी (दाग एगो लांचन)
  • सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका: जे. नीलम (सेनूर)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी: अरविंद तिवारी (देवरानी जेठानी 01)
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक: दिनेश यादव (मिलिए ना मिला रे मन का)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर: संजय कोर्वे (जान लेबू का)

किसे मिला लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष पुरस्कार?

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: अरशद अशफाक खान

विशेष पुरस्कार:

  • प्रदीप सिंह
  • रितेश पांडे
  • अजय गुप्ता
  • विधायक विनय बिहारी
  • मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया)

Also Read: भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में सजेगी सितारों की महफिल, जानें किस दिन होगा समारोह

Also Read: Vijay Khare: नहीं रहे बिहार के मशहूर ‘गब्बर सिंह’ विजय खरे, इस गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola