Bhojpuri: उड़ते जहाज में भोजपुरी गाने पर नाचती नजर आई अक्षरा सिंह, वीडियो देख फैंस लूटा रहे प्यार
Published by : Shreya Sharma Updated At : 11 Jun 2025 3:37 PM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुगम सिंह के इस गाने पर नाचती नजर आ रही है. यह वीडियो उन्होंने उड़ते जहाज में बनाया है.
Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सिंगर के गाने पर रील बनाते हुए दिखाई दे रही है. अक्षरा हाल ही में विदेश से भारत लौटी हैं और फ्लाइट में रहते हुए उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन्हीं में से एक रील लोगों को खूब पसंद आ रही है.
सुगम सिंह के इस गाने पर अक्षरा ने बनाया रील
अक्षरा ने अपने गाने पर रील नहीं बनाई है, बल्कि सुगम सिंह के ‘ठकुराइन’ गाने पर नाच रही है. यह गाना 30 मई को हरमोनिया रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. अक्षरा ने यह रील 9 जून को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या गाना है, रील डायरेक्ट फ्रॉम द प्लेन” और साथ में दिल वाली इमोजी भी लगाई. इस रील में अक्षरा फ्लाइट के अंदर मस्तीभरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस रील में हरमोनिया रिकॉर्ड्स, सुगम सिंह, साजन मिश्रा और हिंदुस्तानी धरम को भी टैग किया है.
अक्षरा ने की नए गाने की अनाउंसमेंट
अक्षरा के इस अंदाज को फैंस बहुत पसंद कर रहे है. उनकी इस वीडियो पर लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. कई फैंस ने उन्हें “एंटरटेनमेंट क्वीन” तक कह दिया. इसके अलावा, अक्षरा ने अपने नए गाने की भी अनाउंसमेंट की है. 9 जून को ही उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनका नया गाना ‘उल्टी पला मार के’ रिलीज हुआ है. इस गाने में अक्षरा ने खुद गाना गाया है और लीड रोल में भी नजर आ रही हैं. इसमें उनका देसी अंदाज और लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: क्या पवन सिंह अपने पॉपुलर गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का दूसरा वर्जन बनाएंगे? पॉडकास्ट में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: निरहुआ की नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सिक्योरिटी गार्ड बन सिनेमाघर में मचाएंगे तहलका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










