ePaper

भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा की इस तसवीर ने धड़काया दिल, फैंस बोले- गोरी तोरी चुनरी...

Updated at : 20 Jul 2020 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा की इस तसवीर ने धड़काया दिल, फैंस बोले- गोरी तोरी चुनरी...

Bhojpuri Actress Monalisa viral photo : भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) अक्‍सर अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. फैंस उनकी तसवीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa viral photo : भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) अक्‍सर अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. फैंस उनकी तसवीरों को बेसब्री से इंतजार करते हैं. अब मोनालिसा की कुछ और तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

इन तसवीरों में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. मोनालिसा व्‍हाइट सूट और ऑरेंज-पिं‍क दुपट्टे में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ओपन हेयर और ईयरिंग्‍स से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर रिएक्‍ट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CC0jBiqlNrd/

एक यूजर ने लिखा,’ बहुत खूब.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ हमारी खूबसूरत देसी गर्ल बहुत सुंदर.’ एक यूजर ने कमेंट किया,’ आप इस ड्रेस में खूबसूरत लग रहे हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ गोरी तोरी चुनरी…’ मोनालिसा की तसवीर तेजी से वायरल हो रही है.

इससे पहले मोनालिसा ने ब्‍लू ड्रेस में एक तसवीर साझा की थी जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. इस तसवीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा था,’ बस यूं ही… घरेलू काम करते करते… कॉफी पीते पीते…फोटोज भी खींच लिए मेरे वो…’

https://www.instagram.com/p/CCxy8CCFA6C/

गौरतलब है कि पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Also Read: Bhojpuri Song : रानी चटर्जी के ‘साड़ी पर के फोटो’ देख दीवाने हुए पवन सिंह, बार बार देखा जा रहा है ये VIDEO

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola