ePaper

भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने रेड आउटफिट में ढाया कहर, यूजर बोले- आपकी अदा...

Updated at : 04 Jul 2020 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने रेड आउटफिट में ढाया कहर, यूजर बोले- आपकी अदा...

bhojpuri actress monalisa looking gorgeous in red outfit : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी तसवीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब अभिनेत्री ने अपनी कुछ खूबसूरत तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तसवीरें में मोनालिसा लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

विज्ञापन

bhojpuri actress monalisa photo : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी तसवीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब अभिनेत्री ने अपनी कुछ खूबसूरत तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन तसवीरें में मोनालिसा लाल रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी अदाएं कमाल की हैं. उन्‍होंने एक के बाद एक कई तसवीरें शेयर की हैं. मोनालिसा की ये तसवीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

https://www.instagram.com/p/CCI1jhdlD-v/

इससे पहले मोनालिसा ने पूल साइड की तसवीरें शेयर की थी. वह रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस तसवीर में वह कैमरे की तरफ देखकर पोज दे रही है और ओपन हेयर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. यूजर एक्‍ट्रेस की तसवीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. लोग उनकी अदा और खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CCIMviNFYUl/

मोनालिसा ने पिछले दिनों एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रेड साड़ी में ‘ये मेरा दिल प्‍यार का दीवाना’ गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. उनका डांस फैंस को खूब पसंद आया था. मोनालिसा लगातार अपने तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा का डांस देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CCFyQgPlVJN/

पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Also Read: मोनालिसा क्‍या उम्रदराज शख्स के साथ लिव-इन में रह रही थीं ? भोजपुरी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्‍पी

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola