Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: नए धमाके ‘राजा अपना जिला के’ का धांसू पोस्टर रिलीज, इस दिन कल्लू की रंगदारी पर फिदा होंगी ग्लैमरस अपर्णा मल्लिक
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Jan 2026 5:10 PM
अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी गाना राजा अपना जिला के, फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Raja Apna Jila Ke: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘राजा अपना जिला के’ का धांसू पोस्टर रिलीज हो गया है. जानिए रिलीज डेट, स्टारकास्ट, सिंगर, म्यूजिक और पूरी डिटेल.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Raja Apna Jila Ke: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने ‘राजा अपना जिला के’ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस गाने का धांसू पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसकी जानकारी Yashi Films ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि अरविंद अकेला कल्लू और अपर्णा मल्लिक की खूबसूरत जोड़ी के साथ शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना 8 जनवरी सुबह 7 बजे रिलीज होने जा रहा है. यह गाना Yashi Films के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा. आइए इस पोस्टर की खासियत बताते हैं.
पोस्टर में दिखी कल्लू की रंगदारी और अपर्णा का ग्लैमरस अंदाज
सामने आए पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू ब्लैक लेदर जैकेट और आंखों में चश्मा लगाए जबरदस्त रंगदारी वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं, ग्लैमरस एक्ट्रेस अपर्णा मल्लिक कल्लू की बाहों में इतराती हुई दिखाई दे रही हैं. पोस्टर के बैकग्राउंड में आग की लपटें नजर आ रही हैं, जो गाने को और भी दमदार बना रही हैं.
दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है. पोस्टर देखकर साफ है कि आने वाले इस गाने में कल्लू की रंगदारी और अपर्णा की अदाओं का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है.
गाने की पूरी टीम
भोजपुरी गाना ‘राजा अपना जिला के’ को अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह ने मिलकर आवाज दी है. इसके लिरिक्स राहुल राजा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक एनके वर्मा ने दिया है. गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
अब सभी की नजरें 8 जनवरी सुबह 7 बजे पर टिकी हैं, जब यह गाना रिलीज होकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचाने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










