अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज, आस्था सिंह ने बढ़ाया ग्लैमर

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Holi Itihas Ho Jaai: अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का नया होली गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ गाना रिलीज हो गया है. वीडियो में चारों तरफ रंग, गुलाल का माहौल देखने को मिल रहा है.
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Holi Itihas Ho Jaai: अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का लेटेस्ट होली सॉन्ग ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जो गुलाबी साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वहीं, अरविंद अकेला कल्लू भांग के नशे में रंगीन और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देते हैं. यह लेटेस्ट ट्रैक दर्शक टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
यहां देखें ‘होली इतिहास हो जाई’ का वीडियो
वीडियो में दिखा आस्था सिंह का खास अंदाज
म्यूजिक वीडियो में चारों ओर रंग-बिरंगे गुलाल उड़ते हुए दिखाई देते हैं और पूरा माहौल होली की मस्ती से सराबोर नजर आता है. आस्था सिंह अपने ग्लैमरस लुक और एनर्जेटिक डांस से दर्शकों का ध्यान खींचती हैं. आस्था, अरविंद अकेला कल्लू के साथ शानदार केमिस्ट्री शेयर करती नजर आ रही. गाने के बोल और म्यूजिक इतने मस्ती भरे हैं कि फैंस खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे. इस गाने में जीजा-साली की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. वीडियो में आस्था अपने ऑनस्क्रीन जीजा अरविंद अकेला कल्लू से शरारती अंदाज में कहती नजर आती हैं,‘रंग डाली जीजा.. डाली.’
जानें गाने की टीम डिटेल्स
- सॉन्ग -होली इतिहास हो जाई
- सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह
- म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
- वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन
- एक्ट्रेस – आस्था सिंह
- प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
- कोरियोग्राफर – विक्रम राजपूत
- डीओपी – अतुल बिहारी
- डीआई – रोहित सिंह
फैंस ने गाने पर लुटाया प्यार
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा. अब फैंस इस पर अपना जमकर रिस्पॉन्स कर रहे हैं. एक यूजर ने गाने पर लिखा, बेस्ट गाना. एक यूजर ने लिखा, सुपर कल्लू भाई. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर गाना. एक यूजर ने लिखा, जियो कल्लू भैया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










