‘जुरा में छुरा’ में अरविंद अकेला और अनारा गुप्ता की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ नया भोजपुरी गाना

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘जुरा में छुरा’, फोटो- इंस्टाग्राम
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song Jura Me Chhura: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘जुरा में छुरा’ रिलीज, अनारा गुप्ता के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song Jura Me Chhura: भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं. उनका नया भोजपुरी गीत ‘जुरा में छुरा’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ गायिका किरण शाहानी ने अपनी आवाज दी है. दोनों की सिंगिंग और म्यूजिक का मेल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
देखें वीडियो
अनारा गुप्ता के साथ दिखा शानदार अंदाज
‘जुरा में छुरा’ गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता नजर आ रही हैं. गाने में उनकी और कल्लू की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है. दोनों का डांस, एक्सप्रेशन और देसी अंदाज वीडियो को और खास बना रहा है. सॉन्ग के लिरिक्स को संदीप सजन ने लिखा है. जबकि म्यूजिक मुधकर आंनद ने दिया है. वीडियो में अरविंद एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. वह उनसे कहते हैं कि इतना सजकर निकलती हो तभी हर किसी का दिल तुम पर पिसल जाता है. आइए अन्य कलाकारों के नाम आपको बताते हैं-
- संपादक : विश्वनाथ
- डीआई कलरिस्ट :अवधेश कुमार
- पोस्टर : धर्मेंद्र कुमार
- लेबल: यशी फिल्म्स
कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था ये गाना
15 मई को अरविंद अकेला कल्लू का सॉन्ग “आग लगे बस्ती में” रिलीज हुआ था. गाने के वीडियो में प्रीति शुक्ला नजर आ रही है. अरविंद और प्रीति की जोड़ी वीडियो में शानदार लग रही है. इसे अरविंद और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसका म्यूजिक साजन मिश्रा और लिरिक्स शिखर मधुर ने लिखा है.
यह भी पढ़ें- Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना ‘रंगदार’ रिलीज, रक्षा गुप्ता के बॉस लेडी लुक ने जीता दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










