अंकुश राजा का ‘नागिनिया जइसन’ रिलीज होते ही वायरल, गौरी सुब्बा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

भोजपुरी गाना ‘नागिनिया जइसन’ का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब
Ankush Raja New Bhojpuri Song Naginiya Jaisan: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘नागिनिया जइसन’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. कैची म्यूजिक और दमदार वीडियो की वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है.
Ankush Raja New Bhojpuri Song Naginiya Jaisan: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है. भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना ‘नागिनिया जईसन’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं गौरी सुब्बा, जिनकी अदाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं. गाने की खास बात इसकी एनर्जी और देसी स्टाइल है, जो इसे बाकी भोजपुरी गानों से अलग बनाती है. अंकुश राजा की आवाज में वही पुराना जोश और मस्ती देखने को मिलती है, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. जबकि गौरी ने अपने एक्सप्रेशन और डांस मूव्स से गाने को और भी आकर्षक बना दिया है. दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी फ्रेश और एंटरटेनिंग लगती है.
देखें ‘नागिनिया जईसन’ का वीडियो
‘नागिनिया जईसन’ के बोल है कैची
‘नागिनिया जईसन’ का म्यूजिक काफी कैची है, जो पहली बार सुनने पर ही जुबान पर चढ़ जाता है. गाने के बोल भी काफी मजेदार और मसालेदार हैं, जो भोजपुरी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर लिखे गए हैं. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना तेजी से व्यूज बटोर रहा है. वीडियो की बात करें तो इसे रंगीन लोकेशंस और स्टाइलिश शूट के साथ तैयार किया गया है. कॉस्ट्यूम, लाइटिंग और कैमरा वर्क गाने को एक हाई-प्रोडक्शन फील देते हैं.
‘नागिनिया जईसन’ की टीम
एल्बम :- नगिनिया जइसन
गाना:- नागिनिया जइसन
गायक:- अंकुश राजा और शिल्पी राज
विशेषता:- गौरी सुब्बा
संगीत:-रौशन सिंह
लेखक:-मुकेश मिश्रा
यूजर्स के रिएक्शन
सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर @Girdhari1234 ने लिखा, आपका डांस बहुत अच्छा है अंकुश भैया. @SumanNishad-r2r नाम के यूजर ने लिखा, गजब का गाना है. @ashokkumarkumar4073 नाम के यूजर ने लिखा, जियो शेर. @MukeshYadav-mc4kx नाम के यूजर ने लिखा, वेरी नाइस भैया.
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल- नीलम गिरी का ‘कमर डैमेज’ ने मचाया धमाल, एक्ट्रेस की अदाओं ने लगाया आग
यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










