Ankush Raja New Bhojpuri Song: बॉयफ्रेंड से दूर होने पर फूट-फूट कर रोई काजल त्रिपाठी, अंकुश राजा का नया इमोशनल गाना 'लोरवा जनी गिरईहS' सुन आ जाएंगे आंसू
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Dec 2025 11:27 AM
अंकुश राजा का नया ट्रैक 'लोरवा जनी गिरईहS' , फोटो- इंस्टाग्राम
Ankush Raja New Bhojpuri Song: सिंगर-एक्टर अंकुश राजा का नया ट्रैक 'लोरवा जनी गिरईहS' काफी इमोशनल करने वाला है. सॉन्ग में काजल त्रिपाठी अपने प्रेमी से दूर होने पर रोती है. उसका प्रेमी कहता है कि हमारे किस्मत में हमारा मिलना नहीं लिखा था.
Ankush Raja New Bhojpuri Song: सिंगर-एक्टर अंकुश राजा का लेटेस्ट ट्रैक ‘लोरवा जनी गिरईहS’ रिलीज हो गया है. बीते दिन अंकुश ने इस सॉन्ग के रिलीज को लेकर जानकारी दी थी और आज ये गाना रिलीज हो गया है. अंकुश भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हमेशा धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका ये नया गाना आपको काफी भावुक कर देगा. इस रोमांटिक इमोशनल ट्रैक में काजल त्रिपाठी नजर आ रही है. सॉन्ग का वीडियो यहां देखिए.
‘लोरवा जनी गिरईहS’ है एक इमोशनल ट्रैक
सॉन्ग में काजल त्रिपाठी अपने बॉयफ्रेंड से कह रही है कि वह उसके बिना कैसे रहेगी. उसका प्रेमी उससे उससे वादा मांगता है कि अपने ससुराल जाने के बाद वह उसके लिए एक भी आंसू नहीं बहाएगी. वह कहता है कि भले ही तुम मुझे छोड़कर चली जाऊंगी, लेकिन तुम्हारे में मेरी जान बसी हुई है. काजल फिर कहती है कि तुम्हारे बिना ना हम खा पाएंगे और ना कुछ कर पाएंगे. वह फिर कहता है कि तुम अपने दिल को समझाना और मैं अपने दिल को समझा लूंगा. तुम जब ससुराल जाना तो एक भी आंसू नहीं बहाना. काजल का प्रेमी उसे समझा रहा कि हमारे किस्मत में मिलन नहीं है. काजल उसके लिए फूट-फूट कर रोती है.
जानें सॉन्ग किसने गाया है और म्यूजिक किसने दिया है?
सॉन्ग रिलीज चैनल- अंकुश राजा ऑफिशियल
सिंगर- अंकुश राजा, सोना सिंह
लिरिक्स- गर्दा सियाडीह
डायरेक्टर- संदीप राज, विवेक कुमार साजन
प्रोडक्शन- पंकज सोनी
एडिटर- पप्पू वर्मा
यूजर्स को पसंद आ रहा ये गाना
अंकुश राजा के सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया प्रस्तुति दी आपने. एक यूजर ने लिखा, प्यार ही दर्द है. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग अंकुश भैया. एक यूजर ने लिखा, गाना सुनकर रोना आ गया. एक यूजर ने लिखा, मेरे पहले प्यार की याद आ रही.
यह भी पढ़ें- Ankush Raja Pakadua Biyah Web Series: अंकुश राजा की वेब सीरीज ‘पकडुआ बियाह’ की धूम, अब घर बैठे देखें इस OTT पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










