ePaper

रितेश पांडेय के भोजपुरी होली सॉन्‍ग ने बनाया रिकॉर्ड, VIDEO

Updated at : 16 Mar 2019 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
रितेश पांडेय के भोजपुरी होली सॉन्‍ग ने बनाया रिकॉर्ड, VIDEO

होली के त्योहार के निकट आते ही भोजपुरी संगीत जगत में बहार आ जाती है. हर गायक कई सारे होली गीत गाते हैं. नामचीन गायको के गीत को म्यूज़िक कम्पनी ऊँची क़ीमत पर ख़रीद कर रिलीज़ करते हैं. इस साल भी भोजपुरी के नामचीन गायकों के अलावा नए नए गायकों के गीत से डिजिटल प्लेटफ़ार्म […]

विज्ञापन

होली के त्योहार के निकट आते ही भोजपुरी संगीत जगत में बहार आ जाती है. हर गायक कई सारे होली गीत गाते हैं. नामचीन गायको के गीत को म्यूज़िक कम्पनी ऊँची क़ीमत पर ख़रीद कर रिलीज़ करते हैं. इस साल भी भोजपुरी के नामचीन गायकों के अलावा नए नए गायकों के गीत से डिजिटल प्लेटफ़ार्म भरा पड़ा है जिनके कई गीतों को रोज़ाना लाखों लोग देख रहे हैं. इन सब गीतों के बीच गायक अभिनेता रितेश पांडेय के एक गीत ने इन दिनों तहलका मचा दिया है.

होली गीतों के इतिहास में सम्भवतः यह पहला मौका है जब किसी गाने को मात्र दस दिनों में ही दस मिलियन यानी एक करोड़ व्यू मिले हैं यानी रोज़ाना दस लाख लोगों ने इस गीत को देखा है.

‘रंगबा घोराइल बा लाल लाल रे’ नाम के इस गीत को रितेश पांडेय के साथ गाया है अंतरा सिंह प्रियंका ने जिसे लिखा है विमलेश उपाध्याय ने जबकि संगीतकार हैं आशीष वर्मा और निर्देशक हैं आशीष यादव.

https://www.youtube.com/watch?v=j2qCb2i4aHU

भोजपुरी की नम्बर वन म्यूज़िक कम्पनी वेब म्यूज़िक ने इसे अपने यू ट्यूब चैनल से रिलीज़ किया है. आपको बता दें की रितेश पांडे ने अन्य म्यूज़िक कम्पनियों के लिए भी लगभग एक दर्जन होली गीत गया है और उन्हें भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola