पवन सिंह ने भोले बनकर चांदनी सिंह को की मनाने की कोशिश, यूट्यूब पर छाया ये भोजपुरी वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 3:43 PM

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह का नया बोलबम एलबम ‘गौरा तनि हंसि दा न’ यूट्यूब पर आते ही छा गया. इस अलबम को वेब म्यूजिकने जारी किया है जिसे एक दिन में 30 लाख लोगों ने देखा और खूब पसंद किया. इस एलबम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रुप में […]

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और चांदनी सिंह का नया बोलबम एलबम ‘गौरा तनि हंसि दा न’ यूट्यूब पर आते ही छा गया. इस अलबम को वेब म्यूजिकने जारी किया है जिसे एक दिन में 30 लाख लोगों ने देखा और खूब पसंद किया. इस एलबम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रुप में आकर गौरा के रुप में चांदनी सिंह को मनाने का प्रयास करते नजर आरहे हैं. इस एलबम को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं.

चांदनी सिंह इस वीडियो के बारे में कहती हैं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना उनका ड्रीम था जो सावन महीने में अब जाकर पुरा हुआ है. इस बोलबम एलबम की शूटिंग मुंबई के मडाईलेंड में की गयी है.

इस वीडियो को देवेन्द्र तिवारी ने निर्देशित किया है. पवन सिंह और चांदनी सिंह को धार्मिक गीत को कोरियोग्रा किया है जाने माने कोरियोग्राफर र राम देवन ने. चांदनी सिंह इस अलबम गौरा तनि हंसि दा न में पवन सिंह के बारे में कहती हैं कि कमाल के एक्टर और मिलनसार व्यक्ति हैं पव न सिंह जी.

इस अलबम को पवन सिंह जी का अबतक का सबसे बड़ा धार्मिक अलबम कह सकते हैं जिसमें उन्होने अपना स्वर भी दिया है. चांदनी की प्रतिभा की आज हर जगह धूम है. वे यू ट्यूब की सनसनी हैं. उनके एलबम आते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं. उनके अलबमों को लोग खुब पसंद करते हैं और बैक टू बैक उनके अलबम आरहे हैं.

फिलहाल चांदनी सिंह अपने कई भोजपुरी फिल्मों को लेकर बिजी हैं. नये स्टारों से लेकर भोजपुरी के सुपरस्टारों सबके साथ चांदनी की अच्छी ट्यूनिंग है. प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी चांदनी सिंह के अभिनय प्रतिभा के मूरीद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola