भोजपुरी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ का फर्स्ट लुक आउट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2017 7:52 PM
अनिल काबरा और प्रदीप सिंह निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ का फर्स्ट लुक आउट हो गयाहै. फिल्म का जारी हुआ यह पोस्टर बहुत हद तक फिल्म की कहानी को जस्टिफाई करता है. इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड व ग्रीन चिल्ली मीडिया एंड फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन […]
अनिल काबरा और प्रदीप सिंह निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ का फर्स्ट लुक आउट हो गयाहै. फिल्म का जारी हुआ यह पोस्टर बहुत हद तक फिल्म की कहानी को जस्टिफाई करता है.
इंडिया ई-कॉमर्स लिमिटेड व ग्रीन चिल्ली मीडिया एंड फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले बनी यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन के अंतिम दौर में है और यह इस दशहरे पर रिलीज होगी. यह जानकारी खुद निर्माता अनिल काबरा और प्रदीप सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि फेमस म्यूजिक डायरेक्टर से निर्देशन की क्षेत्र में आये रजनीश मिश्रा इस फिल्म से भोजपुरिया माटी की सुंगध बिखरने को तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ में एक बार फिर खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी से रजनीश मिश्रा इश्क लड़वायेंगे. वे इससे पहले ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ बना चुके हैं, जिसमें खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी और अवधेश मिश्रा की केमिस्ट्री काफी पसंद की गयी थी.
फिल्म को लेकर उत्साहित निर्देशक रजनीश मिश्रा की मानें तो ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ से सभी कलाकारों का गहरा लगाव हो गया है, जिस वजह से यह फिल्म और भी निखर सामने आयी है.
रजनीश कहते हैं कि असल भोजपुरिया सामाजिक और संस्कृति के समन्वय पर लिखी इस फिल्म की पटकथा हमारे दिल के करीब है. इसमें प्यार भी है. तकरार भी है. इनकार भी है. इजहार भी है. मार-धाड़ भी है.
कहानी की बुनावट ऐसी है कि फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही लोगों ने इसके लिए अपनी पलकें बिछाये रखी हैं. फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ भोजपुरी माटी के उन रंगों को लेकर तैयार है, जो असल मायने में लोगों की जिंदगी में होते हैं.
बता दें कि फिल्म की परिकल्पना अनंजय रघुराज सिंह ने की है. फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, संजय महानंद, किरण यादव, सुमन झा, गोपाल राय, आनंद मोहन पांडेय, धामा वर्मा, देव सिंह, दीपक सिन्हा और रोहित सिंह मटरू ने भी मुख्य भूमिका निभायी है. फिल्म के प्रचारक हैं रंजन सिन्हा व संजय भूषण पटलियाला और फिल्म के गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, पवन पांडेय और आजाद सिंह हैं.
(रंजन सिन्हा की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










