Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: साक्षी तंवर-राम कपूर नहीं, टीवी के ये दो सबसे पॉपुलर जोड़ी होंगे शो 'बड़े अच्छे लगते हैं फिर से' में

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Mar 2025 8:06 AM

विज्ञापन

Bade Achhe Lagte Hain Phir Se

Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि एक नया शो आने वाला है और इसका नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से होगा. शो में इस बार ना तो साक्षी तंवर और राम कपूर और ना ही नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी होंगी. आपको बताते हैं किसके नाम को लेकर चर्चा हो रही.

विज्ञापन

Bade Achhe Lagte Hain Phir Se: साल 2011 में साक्षी तंवर और राम कपूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं शो में नजर आए थे. शो दर्शकों को काफी पसंद आया था और दर्शकों ने इसे काफी सराहा था. जिसके बाद साल 2021 में बड़े अच्छे लगते हैं 2 शो आया, जिसमें नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. अब मेकर्स इसके तीसरे पार्ट की तैयारी कर रहे हैं. अब तीसरे सीजन में कौन होगा, इसकी जानकारी सामने आ गई है. कहा जा रहा है कि इसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी होंगे. इसे लेकर क्या अपडेट आया है, आपको बताते हैं.

बड़े अच्छे लगते हैं फिर से में नजर आएंगी ये पॉपुलर जोड़ी?

मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बहारें नाम के शो में साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि इस शो का नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से रखा गया है. गॉसिप्स टीवी के मुताबिक, शिवांगी और हर्षद को शो के लिए कास्ट किया गया है. प्रोमो जल्द ही शूट होगा और ये आईपीएल के बाद प्रीमियर होगा. हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का तीसरा पार्ट है या नहीं. मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है और ना ही शिवांगी और हर्षद ने इसपर रिएक्ट किया है. फिलहाल जो भी है, दर्शकों को फाइनल अनाउसमेंट का इंतजार है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

क्या झनक में दिखेंगी शिवांगी जोशी?

वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी एक्टर मोहसिन खान के साथ शो झनक में दिखेंगी. इसपर भी मेकर्स की ओर से कुछ नहीं कहा गया है. शिवांगी दोनों शोज में से किस शो का हिस्सा है, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह कुशाल टंडन को डेट कर रही हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola