Avatar 2: पानी में सांस रोककर एक्टर्स ने की अवतार 2 की शूटिंग,फिल्म के लिए लिखी गई ये भाषा,जानें ये बातें
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Dec 2022 6:49 AM
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. सोशल मीडिया पर इसी फिल्म की चर्चा हो रही है.चलिए फिल्म से जुड़ी कुछ जिलचस्प बातें आपको बताते है. इसकी शूटिंग कैसे हुई, ये भी बताते है.

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. सोशल मीडिया पर इसी फिल्म की चर्चा हो रही है. फिल्म की शूटिंग पानी के अन्दर हुई है और आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हुआ. चलिए आपको बताते है.

‘अवतार 2’ इंसानों और पेंडोरावासियों की लड़ाई पानी में होती है. ऐेसे में पानी के अन्दर सीन कैसे शूट हुआ, इस बारे में जेम्स कैमरून ने बताया. मैनहट्टन बीच स्टूडियो में टीम ने एक विशाल टैंक का निर्माण किया. ये टैंक 120 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 30 फीट गहरा था. टैंक में हजारों गैलन पानी था.

पानी के नीचे के फुटेज को कैप्चर करना काफी मुश्किल हो गया था. जेम्स कैमरून ने बताया कि कैमरों ने अभिनेताओं के चेहरे पर डॉट्स को कैप्चर किया, लेकिन हवा के बुलबुले टैंक में दिक्कत पैदा कर रहे थे. इश वजह से सही से शाट्स लेना मुश्किल हो गया था.

जेम्स कैमरून ने बताया कि हर कोई जो टैंक में काम कर रहा था, अपनी सांस रोककर काम कर रहा था. इसमें एक्टर्स से लेकर कैमरा क्रू, लाइटमैन, कैमरामैन और एक्टर्स शामिल थे. ‘अवतार 2’ की एक्ट्रेस कैट विंसलेट ने पानी के अन्दर सांस रोकर शूटिंग की. एक्ट्रेस ने एक सीन के लिए साढ़े सात मिनट तक सांस रोकी.

‘अवतार’ में नीले रंग के लोग नावी भाषा बोलते दिखे. फिल्म अवतार के लिए बनाई गई एक काल्पनिक निर्मित भाषा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलीफॉर्निया के प्रोफेसर Paul Frommer ने ‘अवतार’ के लिए इस भाषा को लिखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










