Avatar 2 BO Collection Day 3: केवल 3 दिनों में 100 करोड़ के पार हुई ‘अवतार 2’, बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार
Avatar 2 Box Office Collection Day 3: जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसने दिन भी फिल्म ने जमकर कमाई की. चलिए आपको बताते है टोटल कलेक्शन.

जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में जो सलदाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोर्नी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमेन क्लेमेंट और केट विंसलेट हैं.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. तीसरे दिन भी मूवी ने जबरदस्त कलेक्शन किया. केवल 3 दिनों में 100 करोड़ के पार हो गई है फिल्म. शुरूआती आंकड़ों की बात करें तो ‘अवतार 2’ ने अब 136.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘अवतार 2’ ने अंग्रेजी में 24 करोड़ का बिजनेस हुआ, हिन्दी में 14 करोड़ रुपये, तेलुगू में 4 करोड़ का कलेक्शन हुआ. वहीं, तमिल में 3 करोड़ का कलेक्शन हुआ और मलयालयम में 45 लाख का बिजनेस हुआ.

अवतार 2 ने डॉक्टर स्ट्रेंज के लाइफटाइम कलेक्शन 126 करोड़ रुपये को महज तीन दिनों में पार कर लिया है. ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. आने वाले दिनों में भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा.

अवतार साल 2009 में रिलीज हुई थी और उस समय भी मूवी ने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया था. करीब 13 साल बाद मूवी का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है. फिल्म को आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 8.2 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










