Avatar 2 BO Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की दहाड़, हुई ताबड़तोड़ कमाई,IMDb पर मिली ये रेटिंग
Avatar 2 Box Office Collection Day 2: ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने लगभग 5-10% का ग्रोथ देखा. वीकेंड पर कलेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है. ‘अवतार 2’ करीब 13 साल पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार’ का सीक्वल है.

जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने दुनिया भर में धमाल मचा दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. भारत में मूवी अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की गई है.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. यह आंकड़ा मार्वल की ‘एवेंजर्स एंडगेम’ से थोड़ा कम था, जिसने भारत में पहले दिन 53.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन मूवी ने 45 करोड़ का बिजनेस किया.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने लगभग 5-10% का ग्रोथ देखा. वीकेंड पर कलेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म को ‘मास्टरपीस’ कहा है. अवतार एक सिनेमाई चमत्कार है जिसे संभव सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखने की जरूरत है. इसे मिस मत करो.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ की आईएमडीबी रेटिंग 10 में से 8.2 है. जेम्स कैमरन और जॉन द्वारा निर्मित फिल्म में जो सलदाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोर्नी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमेन क्लेमेंट और केट विंसलेट हैं.

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ करीब 13 साल पहले रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अवतार’ का सीक्वल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 250 मिलियन डॉलर के अनुमानित बजट पर बनी यह अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










