Avatar 2 Box Office Collection: ‘अवतार 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत, मिली जबरदस्त ओपनिंग

Updated:
विज्ञापन

Avatar The Way of Water Box office collection: जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ आखिरकार अब सिनेमाघरों में आ चुकी है. फिल्म दो दर्शक सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे है. चलिए आपको बताते है पहले दिन फिल्म ने कितना कमाया.

विज्ञापन
undefined

जेम्स कैमरून की ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ आखिरकार अब सिनेमाघरों में आ चुकी है. उम्मीद के मुताबिक शुरुआती शो को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने आग लगा दी है और यूजर्स सोशल मीडिया पर मूवी को शानदार रिव्यू दे रहे है. चलिए आपको बताते है पहले दिन फिल्म ने कितना कमाया.

undefined

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने पहले दिन भारत में अच्छा प्रदर्शन किया. अर्ली ट्रेंड्स की मानें तो पहले दिन मूवी ने करीब 38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. बता दें कि अवतार 2 पूरे देश में 3800 से अधिक स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई है.

undefined

जेम्स कैमरन की ‘अवतार’ रिलीज होने के तेरह साल बाद ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ आया है. माना जा रहा है कि टिकट की ऊंची कीमतों के बावजूद सिनेमाघरों में लोगों इसे देखने जा रहे है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मूवी ताबड़तोड़ कमाई करेगी.

undefined

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ भारत में छह भाषाओं में जारी किया गया था, जिनमें अंग्रेजी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी शामिल है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद पायरेसी वेबसाइटों पर फिल्म फुल एचडी में लीक हो गई है. फिल्म कथित तौर पर Filmyzilla, Tamilrockers, Movierulez, Telegram, और अन्य जैसी वेबसाइटों पर उपलब्ध है.

undefined

अवतार: द वे ऑफ वॉटर साइंस फिक्शन ड्रामा है और इसका पहला पार्ट साल 2009 में रिलीज हुआ था. जिसमें सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर और अन्य सितारे है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola