ePaper

अथिया शेट्टी ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तसवीर, केएल राहुल के कमेंट ने खींचा ध्यान

Updated at : 13 Dec 2021 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
अथिया शेट्टी ने शेयर की अपनी लेटेस्ट तसवीर, केएल राहुल के कमेंट ने खींचा ध्यान

अथिया शेट्टी और केएल राहुल कुछ महीने पहले ही सार्वजनिक तौर पर एकसाथ सामने आये थे. दोनों अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रमोशन के दौरान साथ पहुंचे थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) कुछ महीने पहले ही सार्वजनिक तौर पर एकसाथ सामने आये थे. दोनों अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रमोशन के दौरान साथ पहुंचे थे. क्रिकेटर और एक्ट्रेस अक्सर अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करते रहते हैं. सोमवार को अथिया ने अपनी कई खूबसूरत तसवीरें शेयर की जिसपर केएल राहुल के कमेंट ने ध्यान खींचा है.

इन तसवीरों के साथ अथिया ने अपने कथित क्रिकेटर बॉयफ्रेंड को इंप्रेस किया. इन तसवीरों पर उन्होंने कमेंट में एक स्टार इमोजी गिराया. खैर, इसमें कोई शक नहीं कि अथिया केएल राहुल की नजरों में स्टार हैं. तस्वीरों के लिए, अथिया ने कैमरे के लिए ट्रैक सूट में पोज़ देते हुए कूल लुक दिया. एक तसवीर में वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CXannRgA6cH/

वायरल हो रही तसवीरों में आथिया व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं और वह कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती हुई कम्फर्टेबल लग रही हैं. प्रशंसकों ने अथिया को “स्टनर” और “नेचुरल ब्यूटी” कहते हुए कमेंट किया. कुछ दिनों पहले भी एक्ट्रेस ने कुछ तसवीरें शेयर की थी जिसमें वो अपने ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल की हूडी (hoodie) पहने दिखीं थीं.

Also Read: रुबीना दिलाइक ने मैरून साड़ी में शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, इस शख्स के लिए हुईं इतनी तैयार… PHOTOS

गौरतलब है कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं. यही नहीं दोनों एक-दूसरे के पोस्ट को लाइक और कमेंट्स भी करते हैं. हाल ही में केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर अथिया की तस्वीर शेयर कर अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया था. केएल राहुल ने तस्वीर के साथ लिखा था, हैप्पी बर्थडे माई लव अथिया शेट्टी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola