Athiya Shetty इस दिन केएल राहुल संग लेंगी सात फेरे, वेडिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने शेयर किया डिटेल्स
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Nov 2022 10:57 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. पिता सुनील शेट्टी ने अब बेटी की शादी को लेकर इनसाइड डिटेल्स शेयर की है.
अथिया शेट्टी पिछले कुछ महीनों से अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. लोकप्रिय स्टार सुनील शेट्टी की बेटी भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं. ये दोनों लव बर्ड्स काफी समय से साथ हैं और अब चर्चा है कि ये अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. पहले बताया गया था कि राहुल और अथिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की प्लॉनिंग बना रहे हैं, लेकिन अब सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी को लेकर इनसाइड डिटेल्स दी है.
सुनील शेट्टी से हाल ही में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के बारे में पूछा गया था. जिसके बाद उन्होंने पुष्टि की है कि शादी जल्द ही हो रही है. अभिनेता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए खुलासा किया कि वह तारीखों पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अथिया और राहुल दोनों के शेड्यूल को ध्यान में रखना होगा और उसके बाद चीजों की योजना बनानी होगी. उम्मीद है कि जल्द ही, पता चल जाएगा कि यह (शादी) कब और कहां होगी.”
गौरतलब है कि, अथिया और राहुल एक दूसरे को तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं और करीब एक साल पहले ही अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. पिछले साल केएल राहुल शेट्टी परिवार के साथ अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. यह साथ में दोनों की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. उन्होंने कॉमेडी फिल्म मुबारकां में भी एक्टिंग किया है. पिछली बार उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










