ePaper

सिंगर नहीं बल्कि इस फील्ड में जाना चाहते थे एआर रहमान, कंपोजर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Updated at : 06 Jan 2024 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगर नहीं बल्कि इस फील्ड में जाना चाहते थे एआर रहमान, कंपोजर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

एआर रहमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई. उनके गानों अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें.

विज्ञापन

ए आर रहमान एक ऐसा नाम है, जिनकी दुनिया दीवानी है. यूं तो भारत में एक से बढ़कर एक म्यूजिक डायरेक्टर हैं, लेकिन ए आर रहमान उनमें से ऐसे कंपोजर हैं, जिन्होंने अपनी संगीत से सिर्फ बॉलीवुड या टॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा है. उनके हुनर की तारीफ पूरी दुनिया करती है और यही वजह है कि वो भारत के सबसे हाईएस्ट पेड म्यूजिक कंपोजर्स की लिस्ट में शामिल हैं. ए आर रहमान का जन्म साल 1967 में आज ही के दिन चेन्नई में हुआ था. आज उनका 57वां जन्मदिन है तो आइए इस खास मौके पर आप को उनके बारे में कुछ ऐसी चौकाने वाली बातें बताते हैं, जो शायद ही आप ने कभी सुनी होगी. आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि जिस व्यक्ति को म्यूजिक के लिए दुनियाभर में आज जाना जाता है असल में वो कभी इस फील्ड में आना ही नहीं चाहते थे. ए आर रहमान ने ये साफ बताया था कि वो एक कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे और म्यूजिक के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. ए आर रहमान का पॉपुलर सॉन्ग ‘जय हो’ जिसे दुनियाभर में सराहना मिली थी और आज भी इसके दर्शक सुनना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म का ये गाना दरअसल सलमान खान स्टारर फिल्म युवराज के लिए कंपोज किया गया था .

Also Read: AR Rahman Birthday: कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे एआर रहमान, कंपोजर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola