ePaper

AR Rahman Birthday: कभी सिंगर नहीं बनना चाहते थे एआर रहमान, कंपोजर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

Updated at : 06 Jan 2024 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
AR Rahman hospitalised

AR Rahman hospitalised

सुरों के बेताज बादशाह एआर रहमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई. उनके गानों अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें.

विज्ञापन

ए आर रहमान एक ऐसा नाम है, जिनकी दुनिया दीवानी है. यूं तो भारत में एक से बढ़कर एक म्यूजिक डायरेक्टर हैं, लेकिन ए आर रहमान उनमें से ऐसे कंपोजर हैं, जिन्होंने अपनी संगीत से सिर्फ बॉलीवुड या टॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा है. उनके हुनर की तारीफ पूरी दुनिया करती है और यही वजह है कि वो भारत के सबसे हाईएस्ट पेड म्यूजिक कंपोजर्स की लिस्ट में शामिल हैं. ए आर रहमान का जन्म साल 1967 में आज ही के दिन चेन्नई में हुआ था. आज उनका 57वां जन्मदिन है तो आइए इस खास मौके पर आप को उनके बारे में कुछ ऐसी चौकाने वाली बातें बताते हैं, जो शायद ही आप ने कभी सुनी होगी.

ए आर रहमान ने बदला था अपना धर्म

जी हां काफी कम लोगों को ये बात पता है, लेकिन ये सच है कि ए आर रहमान का जन्म एक हिंदू के रूप में हुआ था और उनका नाम दिलीप कुमार था लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ था कि उनकी छोटी बहन एक बार बहुत ही ज्यादा बीमार थी और उन्हें एक मुस्लिम सूफी संत ने ठीक कर दिया था, उसी से प्रेरित होकर उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और वो दिलीप कुमार से ए आर रहमान बन गए.

ए आर रहमान के नाम पर है एक स्ट्रीट

सड़कों या शहरों के नाम अक्सर किसी बड़े दिग्गज के ऊपर ही रखे जाते हैं और इन्हीं दिग्गजों के नाम में एक नाम ए आर रहमान का भी है. जैसा कि सभी जानते हैं कि ए आर रहमान दुनियाभर में मशहूर हैं और इनकी मशहूरता इतनी ज्यादा है कि कनाडा के ओंटारियो शहर के मार्खम इलाके में एक पूरी स्ट्रीट उनके नाम पर है.

ए आर रहमान एक बेहद ही खास शख्स के साथ अपने जन्मदिन को करते हैं शेयर

यूं तो दुनिया में कई लोगों के जन्मदिन एक साथ होते हैं, लेकिन बहुत कम ही ऐसा होता है कि आप के जन्मदिन के दिन आपके किसी अपने और बेहद ही खास का जन्मदिन हो. जी हां ए आर रहमान अपने जन्मदिन को अपने जीवन के बेहद ही खास शख्स जो कि हैं उनके बेटे अमीन. बाप बेटे एक साथ केक कट करते हैं.

ए आर रहमान नहीं बनना चाहते थे सिंगर

आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि जिस व्यक्ति को म्यूजिक के लिए दुनियाभर में आज जाना जाता है असल में वो कभी इस फील्ड में आना ही नहीं चाहते थे. ए आर रहमान ने ये साफ बताया था कि वो एक कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे और म्यूजिक के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. ए आर रहमान का पॉपुलर सॉन्ग ‘जय हो’ जिसे दुनियाभर में सराहना मिली थी और आज भी इसके दर्शक सुनना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि स्लमडॉग मिलिनेयर फिल्म का ये गाना दरअसल सलमान खान स्टारर फिल्म युवराज के लिए कंपोज किया गया था .

Also Read: AR Rahman ने चेन्नई कॉन्सर्ट में मची भगदड़ पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत परेशान हूं आपसे माफी मांगना…

एयरटेल के फेमस धुन के पीछे था ए आर रहमान का हाथ

एयरटेल का फेमस धुन तो हर इंसान से सुना है. कई लोग तो सालों तक उस धुन को अपनी रिंगटोन में शामिल करके रखते थे. लेकिन शायद ही किसी को पता है कि वो फेमस धुन के पीछे ए आर रहमान ही थे और ये धुन उन्हीं की बिखेरी हुई जादू का एक हिस्सा था. एक इंसान के पास सिर्फ दो ही हाथ होते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा वो 2 ही चीजें एक साथ कर सकता है, ए आर रहमान ने एक बार में 4 कीबोर्ड बजा कर इतिहास रच दिया था. उनके इस कारनामे को देखकर लोग हक्के बक्के रह गए थे. वैसे तो ए आर रहमान ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों और प्रोजेक्ट्स के लिए गाने बनाए हैं. उनका कंपोज किया गया गाना छैया छैया डेंजेल वॉशिंगटन स्टारर फिल्म इनसाइड मैन में फीचर किया गया था और ये एक बेहद ही गर्व की बात है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola