ePaper

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तसवीर, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Updated at : 05 Feb 2021 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तसवीर, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

anurag kashyap daughter aaliyah kashyap romantic photo with boyfriend shane gregoire actress bold pics viral on social media bud : बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने अभी फिल्‍मों में एंट्री नहीं की है लेकिन अपने बोल्‍ड फोटोज की वजह से चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

Aaliyah Kashyap romantic photo with boyfriend : बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने अभी फिल्‍मों में एंट्री नहीं की है लेकिन अपने बोल्‍ड फोटोज की वजह से चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर वो लगातार अपनी बिकिनी फोटोज़ शेयर कर रही हैं. अब आलिया अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. आलिया उन स्टारकिड्स में से हैं जो लव लाईफ को लेकर सोशल मीडिया पर दिखाने से नहीं हिचकिचाती. इसी बीच आलिया की बॉयफ्रेंड के साथ एक तसवीर वायरल हो रही है.

इस तसवीर में आलिया अपने कथित बॉयफ्रेंड शेन के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ शेन का आलिया के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी चर्चा में बना हुआ है. वायरल हो रही तसवीरों में दोनों एकदूसरे के साथ प्‍यार में डूबे नजर आ रही हैं. शेन ने आलिया के साथ कई तसवीरें शेयर की है. कैप्‍शन से साफ है कि ये तसवीरें शेन ने आलिया के बर्थडे पर शेयर की हैं. दोनों एकदूसरे के साथ बेहद प्‍यारे नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJz9FwCnFxk/

इन तसवीरों को शेयर करते हुए आलिया के बॉयफ्रेंड शेन ने कैप्‍शन में लिखा है,’ मेरी भारतीय क्‍वीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मेरे जीवन में और भी अधिक रंग जोड़ने के लिए धन्यवाद और मेरी तरह ही अजीब बनने के लिए शुक्रिया. लव यू बिग गर्ल, आप मेरे लिए एक बहुत ही खास इंसान हो. मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि आप आगे क्या करती हो.’ इन तसवीरों पर लोग जमकर प्‍यार बरसा रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CFJUSNoHI0E/

आलिया ने भी शेन के साथ कई तसवीरें अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्‍ड एंड हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं. इंस्‍टाग्राम पर उनके 195k फॉलोवर्स है और वो खुद भी 583 लोगों को फॉलो करती हैं. आलिया ने अभी तक 127 पोस्‍ट साझा किए है. उनकी तसवीरों ने फैंस को दीवाना कर रखा है.

Also Read: निया शर्मा ने ब्‍लैक ड्रेस में शेयर की बोल्‍ड फोटो, ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस की इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, Viral Photos

गौरतलब है कि, आलिया, अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं. अनुराग और आरती ने साल 2009 में तलाक ले लिया था. इसके बाद अनुराग ने देव डी की एक्‍ट्रेस कल्कि कोचलीन संग शादी की थी. हालांकि यह रिश्‍ता भी टूट गया और दोनों ने साल 2015 में एकदूसरे से तलाक ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola