ePaper

निया शर्मा ने ब्‍लैक ड्रेस में शेयर की बोल्‍ड फोटो, 'नागिन' एक्‍ट्रेस की इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, Viral Photos

Updated at : 05 Feb 2021 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
निया शर्मा ने ब्‍लैक ड्रेस में शेयर की बोल्‍ड फोटो, 'नागिन' एक्‍ट्रेस की इन तसवीरों पर आया फैंस का दिल, Viral Photos

naagin fame brinda aka nia sharma bold photo in umbrella dress actress hot and stunning look viral fans crazy jamai raja 2 0 rashami desai hina khan bud : एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने फैशन स्‍टेटमेंट को लेकर जानी जाती हैं. वो आए दिन अपनी खूबसूरत और बोल्‍ड तसवीरें शेयर करती रहती हैं. 'नागिन' एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है.

विज्ञापन

Nia Sharma Bold Photo : एक्‍ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने फैशन स्‍टेटमेंट को लेकर जानी जाती हैं. वो आए दिन अपनी खूबसूरत और बोल्‍ड तसवीरें शेयर करती रहती हैं. ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और उनके चाहनेवालों की लिस्‍ट भी लंबी है. अब उनकी कुछ तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनकी अदाएं लोगों को दीवाना बना रही है. इन तसवीरों में निया (Nia Sharma Bold Photo) बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए निया शर्मा ने कैप्‍शन में लिखा,’ ड्रेस अप से खेलना पाँच साल की उम्र में शुरू होता है और कभी खत्म नहीं होता!.’ निया शर्मा ब्‍लैक लॉन्‍ग ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस ड्रेस का डीप नेक स्टाइल उनके लुक को और दिलकश बना रहा है. उन्‍होंने इसके साथ ब्‍लैक कैप और स्‍टाइलिश चश्‍मा पहना है. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CK3N7YHlwwc/

एक यूजर ने निया शर्मा की तसवीरों पर कमेंट करते हुए लिखा,’ आप जो भी पहनती हैं उसमें बेहद खूबसूरत लगती हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कतई जहर लुक.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मेरे दिल की रानी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप मेरे मैसेज का रिप्‍लाई क्‍यों नहीं देते.’ एक और यूजर ने लिखा,’ तू झील खमोशियों की, लफ्जों की मैं तो लहर हूं, एहसास की तू है दुनिया, छोटा सा एक शहर हूं.’

https://www.instagram.com/p/CKjDI5fFuva/
https://www.instagram.com/p/CKlWugtliQ4/

इसके अलावा निया ने कुछ और तसवीरें शेयर कर हैं जिसमें वो ब्‍लैक साड़ी में बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. इस तसवीर में सीरीयल ‘अनुपमा’ में वनराज का किरदार निभानेवाले सुधांशु पांडे ने भी कमेंट किया है. निया अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है. इनदिनों वो अपने शो जमाई 2.0 को लेकर भी चर्चा में हैं.

Also Read: शहनाज गिल ने बर्फीली वादियों से शेयर की ये दिलकश तसवीरें, एक्‍ट्रेस की अदाएं देख फिदा हुए फैंस

ऐसा है निया शर्मा का करियर

निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की. इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. निया शर्मा ने कलर्स टीवी के सीरियल ‘इश्क़ में मरजावां’ में भी मुख्य किरदार का अभिनय किया था. निया ने कलर्स के स्टंट रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ में एक चैलेंजर के रूप में भाग लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola