Anurag Kashyap की वो 5 फिल्में, जिससे चमकी उनकी किस्मत, OTT पर हैं मौजूद
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुराग एक बेहतरीन डायरेक्टर माने जाते हैं. उनकी मूवीज की कहानी हमेशा हटकर होती है और उनमें कोई बड़ा स्टार नहीं होता.
Anurag Kashyap Birthday: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. अनुराग डार्क और वायलेंट थीम वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्में अक्सर पारंपरिक कहानी कहने के मानदंडों को चुनौती देती है. उनकी मूवीज की कहानी हमेशा हटकर होती है और उनमें कोई बड़ा स्टार नहीं होता. हालांकि फिर भी वो मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती है. अनुराग एक डायरेक्टर के अलावा एक प्रोड्यूसर, एक्टर, राइटर और एडिटर भी है. अगर आप हैं उनके सच्चे फैन हो, आपको उनकी ये मूवीज बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. आपको बताते हैं ये मूवीज आपको किस ओटीटी पर मिल जाएगी.
गैंग्स ऑफ वासेपुर कहां देखें
अनुराग कश्यप की शानदार फिल्मों में से एक ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. इसके डायलॉग आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है. मूवी साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बतौर टैलेंटेड डायरेक्टर के रूप में स्थापित कर दिया था.
किस ओटीटी पर बैड कॉप उपलब्ध है
अनुराग कश्यप और गुलशन देवैया की फिल्म बैड कॉप एक क्राइम थ्रिलर मूवी है, जिसको देखकर आपको मजा आ जाएगा. ये आपको डिज्नी + हॉटस्टार पर मिल जाएगा.
‘अगली’ फिल्म किस ओटीटी पर हो रही स्ट्रीम
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘अगली’ की कहानी बहुत ही जबरदस्त है. इसे आप देखने बैठेंगे तो उठने का मन नहीं करेगा. इसमें आलिया भट्ट का कैमियो रोल था. आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
दोबारा किस ओटीटी पर है देखने के लिए उपलब्ध
अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा में तापसी और पावेल गुलाटी प्रमुख भूमिका में हैं. दोबारा की कहानी एक ऐसी महिला पर बेस्ड है. जिसे 25 साल पहले एक छोटे से बच्चे की जान बचाने का मौका मिलता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
मनमर्जियां किस ओटीटी पर देखें
तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेत बच्चन की मूवी मनमर्जियां एक बेहतरीन कहानी कहती है. विक्की और तापसी एक-दूसरे से प्यार करते हैं और फिर तापसी की शादी अभिषेक से हो जाती है. अभिषेक के वेल मैनर्ड स्वभाव वाला इंसान होता है. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










