“ये जिंदगी तुम लोगों के नाम”- अनुराग डोभाल का फैंस के लिए भावुक नोट

Updated:
विज्ञापन
Anurag Dobhal Instagram Story

Anurag Dobhal Instagram Story

Anurag Dobhal: यूट्यूबर और बिग बॉस पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल अस्पताल से ठीक होकर फैंस के लिए भावुक नोट साझा किया. कार हादसे और पारिवारिक तनाव के बाद अनुराग ने फैंस का धन्यवाद किया और कहा, “ये जिंदगी तुम लोगों के नाम.”

विज्ञापन

Anurag Dobhal: यूट्यूबर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. 7 मार्च को हुए कार हादसे के बाद उनकी सेहत को लेकर फैंस में चिंता थी. हादसे में बाल-बाल बचे अनुराग ने हाल ही में अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया और अब स्टोरी में अपने फॉलोअर्स के लिए एक भावुक नोट भी लिखा. इस नोट में उन्होंने कहा, “ये जिंदगी तुम लोगों के नाम.”

हादसे के बाद की स्थिति

अनुराग डोभाल ने कार चलाते समय आत्महत्या करने की कोशिश की थी. हालांकि, अस्पताल में समय पर इलाज होने के कारण उनकी जान बच गई. इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी रितिका चौहान हमेशा उनके साथ रही. शादी और पारिवारिक विवादों के बीच, रितिका ने अनुराग का हौसला बढ़ाया और उन्हें मानसिक समर्थन दिया.

फैंस के लिए भावुक संदेश

अनुराग ने अपने फॉलोअर्स के लिए लिखा, “मैं किसी को नहीं जानता, ना कभी मिला, लेकिन फिर भी सब परिवार की तरह मेरे साथ हैं. बता नहीं सकता कैसा महसूस हो रहा है. उन लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे इस स्थिति से बाहर निकाला. आप लोगों की हर कॉल और संदेश मुझे फायदा पहुंचा रही है. वक्त लगेगा लेकिन सब ठीक हो जाएगा. ये जिंदगी तुम लोगों के नाम.”

पारिवारिक उलझनें

उत्तराखंड के मशहूर व्लॉगर अनुराग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की ओर इशारा किया था. अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उनकी शादी से उनके माता-पिता खुश नहीं थे.

मैनेजर से लगातार अपडेट

हादसे के बाद से अनुराग के मैनेजर लगातार इंस्टाग्राम पर उनके फैंस को अपडेट दे रहे हैं. फैंस की चिंता और दुआओं के बीच, अब अनुराग धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं. उनकी फैंस और फॉलोअर्स को अब उनके स्वास्थ्य में सुधार देखकर राहत मिली है.

अनुराग का यह नोट और वीडियो उनके फैंस के लिए एक संदेश है कि मुश्किल समय में भी समर्थन और प्यार ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है.

यह भी पढ़ें: क्या 8 साल बाद कमबैक करने वाली हैं अनुष्का शर्मा? अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करने पर खबरें तेज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola