क्या 8 साल बाद कमबैक करने वाली हैं अनुष्का शर्मा? अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन शेयर करने पर खबरें तेज

Updated:
विज्ञापन

Anushka Sharma

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anushka Sharma Comeback: बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं. ऐसी खबरें हैं कि वह अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगी. अगर ये खबर सच हुई तो यह अनुष्का की पहली तेलुगू फिल्म हो सकती है.

विज्ञापन

Anushka Sharma Comeback: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर एक खबर आ रही है कि वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, वह अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में नजर आएंगी. फिल्म का नाम फिलहाल अस्थायी रखा गया है, बाद में बदलने की संभावना है. हालांकि इस खबर को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म में धमाका

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध डायरेक्टर एटली कर रहे हैं. इसमें कई बड़े सितारे भी दिखाई देंगे. दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी, वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अनुष्का शर्मा भी इस साइंस फिक्शन फिल्म में शामिल हो चुकी हैं.

अनुष्का का आखिरी बड़ा प्रोजेक्ट

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था. उस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ भी थीं. उसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बनाई और निर्माता के तौर पर काम किया. 2022 में उन्हें क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा चक्सप्रेस में नजर आने की खबरें थीं, लेकिन फिल्म के बंद होने की चर्चा भी रही.

पहली तेलुगू फिल्म हो सकती है यह

अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह अनुष्का शर्मा की पहली तेलुगू फिल्म होगी. फिलहाल वह अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में समय बिता रही हैं.

यह भी पढ़ें: मंडी की गलियों से चमकते बॉलीवुड तक, जानें 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाली कंगना रनौत का सफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola