अनुज के घर पहुंचते ही बदल जायेगी 'अनुपमा', सामने आया रूपाली गांगुली का लेटेस्ट लुक, PHOTOS

सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो में रूपाली गांगुली अनुपमा का रोल निभा रही हैं. उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अनुपमा का रोल निभा रही हैं. उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. अब उनकी कुछ तसवीरें सामने आईं हैं जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक हैं. इन तसवीरों में रूपाली गांगुली बेहद बदली सी नजर आ रही हैं.

रूपाली गांगुली ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स पहने हैं. वहीं उन्होंने बालों को ओपन लुक दिया है. उन्होंने तसवीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कान्हा जी ध्यान राखजो. उनकी तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं.
रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अनुपमा शो में संस्कारी बहू जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में काफी बोल्ड एंड स्टाइलिश है. इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत तसवीरें मौजूद है. एक्ट्रेस अपने पति अश्विन के साथ भी कई फोटोज पोस्ट करती रहती है.

सीरियल अनुपमा के जारी ट्रैक के अनुसार, वो अनुज के घर रहने आ गई हैं क्योंकि वो उसकी देखभाल करना चाहती है. उसने गुंडों से अनुपमा की जान बचाई. साथ ही वो अनुज के प्यार को समझने लगी है और उसे अपनी जिंदगी में आने देना चाहती हैं. वनराज और बापूजी भी अनुपमा के इस फैसले पर उसका साथ देने के लिए राजी हैं.

रूपाली गांगुली कोलकाता की रहने वाली हैं. उनके पिता अनिल गांगुली जानेमाने डायरेक्टर हैं. रूपाली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी. महज 7 साल की उम्र में वो ‘साहेब’ नामक फिल्म में दिखीं थीं जो 1985 में रिलीज हुई थी. फिल्म ‘बलिदान’ में काम करने के बाद उन्होंने थोड़ा ब्रेक लिया.

उन्होंने सीरियल ‘सुकन्या’ सीरियल से डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘भाभी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘जिंदगी तेरी मेरी कहानी’ और ‘संजीवनी’ किया. उन्हें असल लोकप्रियता हासिल हुई सीरियल ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से. रूपाली गांगुली रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं. वो ‘बिग बॉस सीजन 1’ में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं. इसके अलावा वो एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 2’ में भी दिखीं थीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




