Anupama: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' का ये एक्टर अब बनेगा तोशू, अभीरा से है खास कनेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 14 May 2024 10:45 AM
Gaurav Sharma
सीरियल अनुपमा में अब आशीष मेहरोत्रा नजर नहीं आएंगे. उन्होंने शो को छोड़ दिया है और अब उनकी जगह किसी और एक्टर ने ले ली है. गौरव शर्मा अब नये तोशू के रोल में दिखेंगे.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा इन दिनों खबरों में है. वजह थी कि तोशू यानी आशीष मेहरोत्रा ने सीरियल को अलविदा कह दिया. तोशू, वनराज और अनुपमा के बड़े बेटे का रोल निभाते थे. उनके शो छोड़ने से फैंस काफी उदास थे. हालांकि कई यूजर्स सोच रहे थे कि उनकी जगह मेकर्स किसी लेंगे. अब तोशू का रोल कौन निभाएगा, इसका खुलासा हो गया है. तोशू की जगह ये रिश्ता क्या कहलाता के युवराज यानी गौरव शर्मा लेंगे.
ये रिश्ता क्या कहलाता है के युवराज की हुई अनुपमा में एंट्री
ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज का रोल निभा करके गौरव शर्मा को लोकप्रियता मिली थी. अब वो अनुपमा में तोशू के किरदार में दिखेंगे. बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में गौरव ने बताया कि अनुपमा के सेट पर पहला दिन कैसा था. गौरव ने कहा, “पहले दिन जब मैं सेट पर आया तो यह बहुत अजीब था. मेरा मतलब है कि एक अहम किरदार को बदला जा रहा है और एक नये इंसान के आने से थोड़ा अलग हो जाता है. मैं सीधे शूटिंग के दिन सारे एक्टर्स से मिला. उनका रिएक्शन था कि अरे ये कौन आ गया. हालांकि गौरव ने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि दर्शक उन्हें स्वीकार कर लेंगे.
रूपाली गांगुली संग काम करने को लेकर गौरव शर्मा ने कही ये बात
गौरव शर्मा ने अनुपमा में रूपाली गांगुली संग काम करने को लेकर कहा कि, अभी सिर्फ 3-4 दिन हुए है और इस वजह से हमारा बॉन्ड मजबूत नहीं हुआ है. हालांकि हम सीन्स को लेकर चर्चा करते हैं. वो ये शो 4 साल से कर रही है. अगर किसी सीन को करने के समय कुछ उनके पास सुझाव होता है, तो मैं उन्हें काम अपने काम में अप्लाई करता हूं. एक्टर ने ये भी कहा कि उन्होंने आशीष मेहरोत्रा के साथ काम किया है तो मुझे जो चीजें समझ नहीं आती हैं तो वो मेरी मदद करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










