Anupama: अनुपमा और अनुज की जिंदगी का विलेन बना वनराज, मौके का फायदा देखकर आध्या के पिता को भड़काएगा

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Jul 2024 11:22 AM

विज्ञापन

Anupama

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को आध्या की फ्रिक होती है. वह श्रुति को फोन करती है ताकि आध्या के बारे में पता चल सकें. हालांकि श्रुति का फोन ही नहीं लगता.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में नया हंगामा देखने के लिए तैयार हा जाए. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा कि अनुपमा और अनुज मिल गए है. अनुज को कुछ याद नहीं और आध्या के बारे में भी उसे मालूम नहीं. अंकुश ने अनुज को बताया कि आध्या बहुत दूर जा चुकी है. ये बात अनुपमा को पता चल गई है, लेकिन उसे यकीन है कि आध्या को कुछ नहीं हुआ होगा. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी आध्या के बारे में जानने के लिए श्रुति को संपर्क करती है, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिलता.

अनुज को भड़काएगा वनराज

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, श्रुति से कोई जवाब नहीं मिलने पर परेशान हो जाती है. अनु को लगता है कि अंकुश ने अनुज को गुमराह करने के लिए उससे इतना बड़ा झूठ बोला होगा. अनु, अनुज को एक पेन और पेपर देती है और उसपर वो लिखना शुरू कर देता है. बाला, अनु को कहता है वो अनुज के साथ है और वो जाकर अपना काम कर लें. वहीं, अनुज और वनराज एक-दूसरे से टकराते हैं. वनराज उसकी हालत पर दया करता है और अनु को उसे छोड़ने के लिए कहता है. अनुज गुस्सा हो जाता है और वनराज का कॉलर पकड़ लेता है.

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुपमा और अनुज की जिंदगी का विलेन बना वनराज

अनुपमा, अनुज और वनराज के बीच आ जाती है और वनराज को अनुज से दूर रहने के लिए कहती है. वनराज काफी गुस्सा हो जाता है और कॉलोनी की रक्षा करने के लिए वो अनुज को दूर करने का प्लान करता है. तोशू उसका साथ देता है. किंजल वनराज से कहती है कि वो जानती है उसने ही अनुज को भड़काया होगा. पाखी, डिंपल और तोशू अपने पिता के साथ खड़ा होता है और किंजल उनपर भड़कती है. तोशू जोर देता है कि अनुज को कॉलोनी से निकाल दिया जाए. हालांकि अनु अपने अनुज को अपने से दूर नहीं जाने पर अडिग है. क्या वनराज बनेगा अनुपमा और अनुज की जिंदगी का विलेन. क्या होगा आगे.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola