Anupama: अनुपमा के जन्मदिन के लिए यशदीप ने बनाया प्लान, वनराज ने अपने परिवार को बुलाया अमेरिका

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2024 3:05 PM

विज्ञापन

Anupama

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से अनुज कहता है कि वो जौहरी से मामला वापस लेने के लिए कहेगा. अनुपमा इसे कुछ ना करने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में इन दिनों नये ट्विस्ट आए है. सीरियल में अनुज, अनुपमा, बा, वनराज और किंजल के सामने तोशू का सच आ गया है. सबको पता चल गया है कि तोशू ने ही अनुपमा को फंसाया है. अनुपमा, तोशू को पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है. तोशू उससे कुछ समय मांगता है, ताकि वो परी के साथ रह सकें. अगले दिन तोशू घर से भाग जाता है. अनुपमा इस बात से काफी दुखी हो जाती है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा का जन्मदिन आ रहा है. विक्रम अनुपमा के जन्मदिन को लेकर यशदीप, बिजी के साथ बात करता है. बीजी कहती है कि अनुपमा के लिए ये जन्मदिन खास होना चाहिए ताकि वो अपना सारा दुख भूल जाए. यशदीप कहता है कि वो लोग उसका दिन खुशियों से भर देंगे. वहीं, वनराज, बा को कहता है कि उसे यूएस में जॉब मिल गई है और वो सारे परिवार को यहीं बुला लेगा. वनराज ने शाह हाउस बेचने का फैसला किया. लीला इमोशनल हो जाती है और उसे अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहती है.

अनुपमा से मिला अनुज
अनुपमा से अनुज कहता है कि उसने जौहरी से मामला वापस लेने का अनुरोध करने का फैसला किया. अनुपमा इसे कुछ ना करने के लिए कहती है और तोशू को सजा दिलाने की बात करती है. अनुज को अनुपमा के साथ न होने का अफसोस है. अनुज, अनुपमा से पूछता है कि क्या वह अतीत से आगे बढ़ चुकी है. अनुज सोचता है कि वो श्रुति संग अपनी शादी को लेकर बात करेगा. तभी बा बीच में आ जाती है. लीला, अनुज को ताना मारती है कि श्रुति के होने के बाद भी अनुज, अनुपमा के आगे-पीछे घूम रहा है.

Anupama

Anupama: अनुज करेगा श्रुति से शादी करने का फैसला, तोशू जाएगा जेल, वनराज कैसे करेगा अपने बेटे की मदद


अनुपमा का जन्मदिन मनाएगा यशदीप
परितोष पुलिस को देखता है और सोचता है कि अनुपमा ने पुलिस भेजी है. वहीं, यशदीप, विक्रम और बिज्जी अनुपमा के जन्मदिन की योजना बनाते हैं. यशदीप उसे कोई गिफ्ट देने का प्लान करता है. वहीं, इशानी और अंश यूएसए जाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं. पाखी, अमेरिका जाने के लिए एक्साइटेड हो जाती है. डिंपी भी काफी खुश हो जाती है. हालांकि माही को लगता है कि वनराज ने उसे अमेरिका नहीं बुलाया है. तोशू, किंजल को कॉल करता है और किंजल उसे वापस आने के लिए कहती है. तोशू कहता है कि वो वापस नहीं आ सकता है. तोशू से वो पूछती है कि क्या गुंडे फिर से उनके घर आएंगे. तोशू उसे यकीन दिलाता है कि वो गुंडे दोबारा वापस नहीं आएंगे.

Anupama: अनुपमा को फंसाने के लिए तोशू घर से भागा, अनुज की पत्नी बनने के लिए श्रुति कर रही तैयारी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola