Anupama: अनुज करेगा श्रुति से शादी करने का फैसला, तोशू जाएगा जेल, वनराज कैसे करेगा अपने बेटे की मदद

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Anupama

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को बताता है कि तोशू ही असली अपराधी है. अनुज उसे वीडियो दिखाता है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा में पांच साल का लीप आ चुका है. लीप के बाद सीरियल में सुकीर्ति कांडपाल, वकार शेख, चांदनी भगवानानी, दिशी दुग्गल की एंट्री हुई है. शो में दिखाया जा रहा है कि तोशू ने अफनी मां को चोरी के इल्जाम में फंसाया है. उसने इस बात को अनुपमा से छुपाया कि उसने ही उसके बैग में गहने रखे थे. लेटेस्ट एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न्स दिखाए गए हैं. अनुपमा को बेल मिल चुका है और वो असली गुनाहगार को खोज रही है.

अनुपमा के सामने आई तोशू की सच्चाई
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा को बताता है कि तोशू ही असली अपराधी है. अनुज उसे वीडियो दिखाता है. अनुपमा शॉक्ड हो जाती है सच्चाई जानकर और रोने लगती है. अनुपमा कहती है कि परितोष ने उसे चोट पहुंचाई है. दूसरी तरफ पाखी बाबूजी को अनुपमा के गिरफ्तार होने वाला वीडियो दिखाती है. काव्या और डिंपल अनुपमा में अपना विश्वास दिखाते हैं. पाखी कहती है कि अनुपमा की वजह से उसका केस अधिक के सामने कमजोर हो जाएगा. काव्या और डिंपल को यकीन है कि अनुपमा को फंसाया गया है. बाबूजी कहते है कि अनुपमा जरूर अपनी बेगुनाही साबित करेगी.


श्रुति से मिलने भारत पहुंचा अनुज
यशदीप को अनुपमा तोशू की सारी सच्चाई बताती है. यशदीप कहता है कि जरूर तोशू कोई बड़ी मुसीबत में होगा, इसलिए उसने बड़ा कदम उठाया. अनुपमा कहती है कि परितोष को गलती करने का अधिकार किसी भी हालत में कोई नहीं दे सकता. अनुपमा फैसला करती है कि उसने तोशी को सुधरने का कई मौका दिया है, लेकिन अब वो अपन लिए स्टैंड लेगी. वहीं, अनुज और आद्या श्रुति की देखभाल करते हैं. श्रुति उससे उसका हाल-चाल लेती है. अनुज श्रुति और आद्या को अनुपमा का वीडियो दिखाता है. आद्या मानने से इंकार कर देती है कि अनुपमा चोर है.

अनुपमा ने मारा तोशू को थप्पड़
अनुपमा, तोशू का वाडियो बा, किंजल और वनराज को दिखाती है. वह परितोष को थप्पड़ मारती है और उसे खूब बुरा-भला कहती है. अनुपमा, तोशू को आत्मसमर्पण करने के लिए कहती है. हालांकि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज उसे रोकने का फैसला करेगा और किंजल भी उसका समर्थन करेगी. किंजल नहीं चाहती कि उसकी बेटी परी अपने पिता को जेल के पीछे देखे. अब देखना होगा कि क्या तोशू अपनी गलती मानेगा. क्या वनराज, अनुपमा का साथ देगा. सब कुछ आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.


अनुज करेगा श्रुति से शादी करने का फैसला
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज को फील होता है कि श्रुति को इमोशनल सपोर्ट की जरूरत है. वो फैसला लेता है कि वो श्रुति से शादी करेगा. आद्या ये बात जानकर खुश हो जाती है. श्रुति कहती है कि वह अनुज को शादी के लिए मजबूर नहीं कर सकती. अनुज कहता है कि आध्या की खुशी से ज्यादा उसके लिए कुछ भी नहीं है. क्या अनुज, अनुपमा को भूलकर श्रुति का हाथ थामेगा. ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Anupama: जेल से छूटते ही अनुपमा पहुंची तोशू के घर, वनराज उठाएगा बड़ा कदम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola