Anupama: अनुपमा को फंसाने के लिए तोशू घर से भागा, अनुज की पत्नी बनने के लिए श्रुति कर रही तैयारी

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Mar 2024 1:50 PM

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू का सच सबके सामने आ चुका है. बा, अनुपमा से कहती है कि तोशू के बारे में वो पुलिस को ना बताए.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अभिनीत अनुपमा एक बार फिर से चर्चा में है. सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में फिर से नंबर वन स्थान हासिल कर लिया है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा के सामने तोशू की सच्चाई सामने आ गई है. अनुज ने तोशू की पोल उसके सामने खोली. अनुपमा, तोशू से उसे फंसाने को लेकर सवाल करती है. बा, किंजल और वनराज को भी तोशू की इस हरकत के बारे में पता चल गया है. अनुपमा अब फैसला करती है कि उसके बेटे को उसके कर्मों की सजा मिले.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू, अनुपमा से कहता है कि वो कैसे जेल जाएगा. अनुपमा कहती है कि ये सब जाकर पुलिस को कहो. वनराज अनुपमा से कहता है कि वे इस मामले को घर पर ही सुलझा लेंगे. बा उसे किंजल और परी के बारे में सोचने के लिए कहती है. अनुपमा कहती है कि उसने तो मेरे बारे में नहीं सोचा. अगर आपको इतना बुरा लग रहा है तो आप अपने पोते का दोष अपने ऊपर ले ले. बा इस बात के लिए मना कर देती है. वनराज कहता है कि आप किसी भी तरह निर्दोष साबित हो जाओगी. अनुपमा कहती है कि उसे बेल मिला है इसलिए वो बाहर है. अगर दोषी नहीं पकड़ा गया तो वो फिर से जेल चली जाएगी. अनुपमा कहती हैं कि जब मुझे गिरफ्तार किया गया, हथकड़ी लगाई गई और अपमान के साथ वहां से ले जाया गया तो तोशू कुछ नहीं कहा.


तोशू को अनुपमा ने कहा पुलिस स्टेशन चलने के लिए
तोशू को अनुपमा पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है. तोशु अपने हाथ में हथकड़ी की कल्पना करता है. तोशू खुद का बचाव करते हुए कहता है कि उसने परी को बचाने के लिए हार चुराया है. वहीं, वकील श्रुति के घर आता है और उसके माता-पिता की संपत्ति और बैंक खाते को लेकर उससे पूछता है. श्रुति उन्हें सबकुछ बेचने के लिए कहती है. अनुज उसे सोचने के लिए कहता है. श्रुति कहता है कि वो उसकी पत्नी बनकर यूएस में रहना चाहती है. वह कहती हैं कि उन्हें अपने माता-पिता से लगाव है, उनकी संपत्तियों से नहीं.

Anupama


तोशू ने मांगा अनुपमा से कुछ समय
वनराज, तोशू का साइड लेता है और अनुपमा को उसकी मजबूरी समझने के लिए कहता है. वनराज कहता है कि तोशू ने सोचा कि अनुज की उपस्थिति में कोई भी आपके बैग की जांच नहीं करेगा और इसीलिए उसने उसके बैग में हार रख दिया. अनुपमा कहती है कि उसे भी ये सच्चाई पता थी. अनुपमा, वनराज को कोसती है. वो तोशू को साथ में पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है. तोशू उससे परी के साथ बिताने के लिए कुछ समय देने के लिए कहता है. अनुपमा उसकी बात मान जाती है और कहती है कि कल तक समय है उसके पास पुलिस के पास जाने का.


तोशू अपना सामान लेकर भागा
टीटू डिंपी को बताता है कि वह अमेरिका जा रहा है और पूछता है कि क्या अंश और तुम मेरे साथ आओगे. वो उसे कहता है कि अनु मैम से मिलने जा रहा है. डिंपी उसे रिंग पहनाता है और डिंपी भी उसे अपना रिंग पहनाती है. वो उसे जल्दी लौटने के लिए कहती है. अगली सुबर तोशू अपना सामान लेकर भाग जाता है. इसके लिए अनुपमा बा को दोषी मानती है. वनराज को याद आता है कि तोशू ने उससे कहा था कि उसके पास भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

Anupama: अनुज करेगा श्रुति से शादी करने का फैसला, तोशू जाएगा जेल, वनराज कैसे करेगा अपने बेटे की मदद

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola