ePaper

Anupama Written Update : अनुपमा को मिला इतना बड़ा मौका, नंदिनी इस वजह से हुई बेहोश

Updated at : 29 Jan 2021 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : अनुपमा को मिला इतना बड़ा मौका, नंदिनी इस वजह से हुई बेहोश

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) दर्शकों को काफी पसंद आता है. अनुपमा घर छोड़ने का फैसला करती हैं लेकिन बाबूजी उसे रोक लेते है. इधर पाखी काव्या के घर पर है. काव्या वनराज को बताती है कि उसकी जॉब चली गई है. ये सुनकर वनराज काफी परेशान हो जाता है.

विज्ञापन

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) दर्शकों को काफी पसंद आता है. अनुपमा घर छोड़ने का फैसला करती हैं लेकिन बाबूजी उसे रोक लेते है. इधर पाखी काव्या के घर पर है. काव्या वनराज को बताती है कि उसकी जॉब चली गई है. ये सुनकर वनराज काफी परेशान हो जाता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को स्कूल की तरफ से एनुअल फंक्शन में कैटरिंग करने का मौका मिलता है. ये बात वो समर और नंदिनी को बताती है जिसे सुनकर दोनों बहुत खुश हो जाते है. इधर पाखी भी वनराज और काव्या को ये बातें बताती हैं.

अनुपमा को इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलने कि खुशी में समर नंदिनी सेलिब्रेट करते होते है तभी नंदिनी बेहोश हो जाती है. ये देखकर समर चौंक जाता है. होश आने पर वो बताती है कि उसने शायद खाना नहीं खाया था इसकी वजह से बेहोश ही गई थी. समर कहता है ऐसा मत करो मेरी तो जान ही निकल गई थी.

Also Read: PHOTOS: हिना खान के बोल्ड फोटोशूट से नहीं हटेगी नजर, फैंस ने कमेंट में लिखा- ‘उसके उलझे बालों में…’

इधर किंजल घर आकर बताती है कि उसका कैंपस सलेक्शन हो गया है. ये जानकर घरवाले काफी खुश हो जाते हैं. किंजल बताती है कि पारितोष का इंटरव्यू हो रहा है और उसे थोड़ा टाइम लगेगा. पारितोष कहता है कि अगर उन्‍हें (अनुपमा) परिवार का ख्‍याल होता तो वो कभी तलाक का फैसला नहीं लेती. उनकी वजह से लोग बातें कर रहे हैं. समर का झगड़ा हो गया है. उसे मार खाता देख मुझे बहुत तकलीफ हुई.

Also Read: बाथटब में पोज देती हुई नजर आई एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, देखें नागिन एक्ट्रेस की बोल्ड PHOTOS

अब तक आपने देखा कि बाबूजी कहते हैं कि, इस देश के बेटे तब तक नहीं सुधरेंगे, जब तक मां को उसकी गलती दिखाई नहीं देती. बा कहती है कि तेरे इस फैसले का असर बच्‍चों पर पड़ेगा, समाज उन्‍हें जीना नहीं देगा. बाबूजी कहते हैं कि, अगर वो घर छोड़कर जाएगी तो मैं भी उसके साथ जाउंगा. बा फिर कहती है वो गलत है.

Also Read: हिना खान का येलो ड्रेस में कातिल अंदाज, Kundali Bhagya की प्रीता ने बिकिनी फोटो से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola