Anupama: सच छिपाएगा प्रेम, तो कृति का झूठ आएगा सामने, वीडियो होगा लीक

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2026 12:30 PM

विज्ञापन

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल में प्रेम, राही से अपने मन की सच्चाई छिपाता है, क्योंकि उसे प्रेरणा ने सब कुछ न बताने की सलाह दी थी. उधर कोठारी हाउस में कृति, कपिल पर आरोप लगाती है, लेकिन वीडियो से उसका झूठ सबके सामने आ जाता है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम बेचैन होता है और राही उसके आंखों में छिपी बेचैनी पढ़ लेती है. राही प्यार से पूछती है कि वह इतना परेशान क्यों है. राही उसे बताती है कि उसने उसे कितना मिस किया. प्रेम भी उससे अपने दिल की बात कहता है, लेकिन उसके मन की बेचैनी खत्म नहीं होती. राही ने सीधे सवाल किया कि क्या वह उससे कुछ छिपा रहा है, तो प्रेम को प्रेरणा की बातें याद आ जाती है. प्रेरणा ने उसे राही को सारा सच नहीं बताने के लिए कहा था. प्रेम उससे ये बात छिपा लेता है और कोई और बात उसे बता देता है.

प्रेम छिपाएगा प्रेरणा का सच

राही, प्रेम को समझाती है कि उसे बिजनेस को लेकर इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है. हालांकि प्रेम के चेहरे पर फिर से परेशानी देखने के बाद राही को शक होने लगता है कि कहीं गौतम और माही की बातें सच ना हो जाए. वह सच्चाई जानने के लिए उससे पूछती है, लेकिन प्रेम उसे रोक लेता है. वह भरोसा मांगता है और राही बिना झिझक कहती है कि उसे अपने रिश्ते पर पूरा विश्वास है. दूसरी तरफ कोठारी हाउस में कृति सबके सामने अपनी चोट दिखाकर कपिल पर हाथ उठाने का आरोप लगाती है. वसुंधरा तुरंत उसकी बात पर यकीन कर लेती हैं. पराग और प्रेम भी गुस्सा हो जाता है. माहौल इतना तनावपूर्ण हो जाता है कि पराग, कपिल को थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ता है.

कृति का सच आएगा सामने

कपिल इशारे से अनुपमा को बताता है कि उसके पास सबूत है. कृति को भरोसा था कि उसने वीडियो मिटा दिया है और अब उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं बचा है. हालांकि अनु सबके सामने वीडियो चलाती है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि कृति ही कपिल पर हमला कर रही थी. कृति घबराकर बताती है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है. मोटी बा वीडियो देखने के बाद भी सच नहीं मानती. अनुपमा कहती है कि अन्याय किसी के साथ भी हो सकता है- चाहे वह पुरुष हो या महिला. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा कपिल को दोषी मानने के लिए तैयार ही नहीं होती.

यह भी पढ़ेंAnupama बनी कपिल की ताकत, क्या प्रेम-राही के बीच आई तीसरी लड़की?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola