Anupama बनी कपिल की ताकत, क्या प्रेम-राही के बीच आई तीसरी लड़की?

Anupama: अनुपमा के नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कपिल की बात सुनकर अनु का दिल उसके लिए परेशान हो जाता है. दूसरी तरफ प्रेरणा को प्रेम उससे दूर रहने के लिए कहती है. प्रेम उसे बताता है कि वह सिर्फ राही से प्यार करता है.
Anupama: शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कपिल, अनु से कहता है कि शादी में सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलते हैं, लेकिन वे अपनी बात कह नहीं पाते. कपिल की बातें सुनकर अनु उसका साथ देती है. अनु कहती है कि वह जानती है कि हर लड़की देवी नहीं होती और अगर कपिल के साथ गलत हो रहा है तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए. वह कपिल से लड़ने के लिए कहती है.
प्रेरणा को करीब आने से रोकेगा प्रेम
दूसरी तरफ प्रेरणा की हरकत ने प्रेम और राही के रिश्ते में बेचैनी बढ़ा दी. प्रेरणा, प्रेम के करीब आने की कोशिश की, लेकिन प्रेम उसे याद दिलाता है कि वह शादीशुदा है और वह राही से बहुत प्यार करता है. वह कहता है कि राही ही उसके जीवन का प्यार है. राही, प्रेम को फोन करती है और प्रेरणा उससे झूठ बोलती है कि वह लोग मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच घर पर प्रेम की तस्वीर का फ्रेम टूटने से राही घबरा जाती है.
कृतिका को तलाक देना चाहता है कपिल
अनुपमा, राही और अंश के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा करती है. वह माही को अपने साथ बैठने के लिए कहती है, लेकिन माही नहीं आती. अनुपमा समझ गई कि माही के मन में असुरक्षा और अस्वीकार किए जाने का दर्द है. उसे डर है कि कहीं माही का गुस्सा और डर उसे गलत राह पर न ले जाए. दूसरी तरफ कपिल को पता चलता है कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया है. उसने इस हालत के लिए कृतिका को जिम्मेदार ठहराया और परिवार के सामने तलाक की बात उठ गई. कपिल उसे तलाक देने के लिए मान जाता है. हालांकि कपिल कहता है कि कृतिका उसे तलाक नहीं देना चाहती है.
यह भी पढ़ें– अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम की नाराजगी से हिल जाएगी प्रेरणा की दुनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










