Anupama: टीना को सबक सिखाएगी अनुपमा, कोठारी परिवार में संपत्ति पर बवाल

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु बाबूजी के साथ मिलकर टीना-अर्जुन को सबक सिखाने का प्लान बनाएगी. दूसरी तरफ पराग, प्रेम-राही के नाम संपत्ति करने की बात कहता है. ये सुनकर माही गुस्सा हो जाती है.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, हसमुख से कहती है कि टीना का बर्ताव बहुत खराब है और उसे सबक सिखाना जरूरी हो गया है. हसमुख उसका हौसला बढ़ाते हैं और पूछते हैं कि क्या वह इस लड़ाई के लिए तैयार है. अनुपमा कहती है कि अब वह पीछे नहीं हटेगी. उसे लगता है कि मनप्रीत अपने ही बेटे और बहू से डरी हुई है. दूसरी तरफ पराग घर में खुशखबरी देता है कि प्रदर्शनी में उनकी जीत हुई है. वह प्रेम और राही की मेहनत की तारीफ करता है. जश्न के माहौल के बीच पराग अचानक बड़ा फैसला सुनाता है कि वह अपनी संपत्ति प्रेम और राही के नाम करना चाहता है. यह सुनकर सब चौंक जाते हैं.
अनुपमा बदलेगी अपनी पहचान
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग के फैसले को सुनकर प्रेम कहता है कि उसे सिर्फ आशीर्वाद चाहिए. वहीं माही के मन में जलन साफ नजर आती है. वह सोचती है कि राही और प्रेम की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकेंगी क्योंकि वह और गौतम कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं. दूसरी तरफ टीना, मनप्रीत से बेरुखी से बात करती है और अर्जुन पर दबाव डालती है कि पेपर्स पर जल्द से जल्द साइन करवाए. इस बीच अनुपमा को पता चलता है कि अर्जुन को डराया गया है. वह प्लान बनाती है कि वह हसमुख के साथ मनप्रीत के घर भाई और भतीजी बनकर जाएगी ताकि सच सामने लाया जा सके.
महाशिवरात्रि के बीच नया झटका
एपिसोड के आखिर में अनुपमा, हसमुख, नसीर, धीरज और रविंदर साथ बैठकर महाशिवरात्रि की तैयारियों पर बात कर रहे होते हैं. तभी अनुपमा को ईशानी का मैसेज मिलता है, जिसे देखकर वह चौंक जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा महाशिवरात्रि मनाती है और मंदिर में दिवाकर से मिलने वाली होती है. अनुपमा और हसमुख दुबई के अमीर लोगों का भेष बनाकर अर्जुन और टीना के घर पहुंचते हैं और खुद को मनप्रीत का रिश्तेदार बताते हैं.
यह भी पढ़ें- Anupama: घर में छिपकर पहुंची अनुपमा, टीना के जुल्म से तिलमिलाई, लिया बड़ा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




