ePaper

Anupama Spoiler Alert : समर ने छीना अपने पिता वनराज से ये हक, अनुपमा के जिंदगी में आने वाला है नया ट्विस्‍ट

Updated at : 30 Oct 2020 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : समर ने छीना अपने पिता वनराज से ये हक, अनुपमा के जिंदगी में आने वाला है नया ट्विस्‍ट

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में नया मोड़ आनेवाला है. अनुपमा को वनराज और काव्या के रिश्ते के बारे में सब पता चल गया है, जिससे वो बुरी तरह से टूट गई है. अनुपमा ने फिर से नई शुरूआत करने की ठानी है. इसके लिए उसने कुछ कड़े फैसले लिए है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में नया मोड़ आनेवाला है. अनुपमा को वनराज और काव्या के रिश्ते के बारे में सब पता चल गया है, जिससे वो बुरी तरह से टूट गई है. अनुपमा ने फिर से नई शुरूआत करने की ठानी है. इसके लिए उसने कुछ कड़े फैसले लिए है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देविका अनुपमा को कहती है वो उसके पास आ जाए. लेकिन अनुपमा कहती है कि वो वनराज के जैसी नहीं है जो अपने घर और परिवार वालों के बारे में कुछ ना सोचे. वहीं, अनुपमा पारितोष से पूछती है कि, तूने अपने और किंजल की बात मुझसे छिपाई, लेकिन काव्या और अपने पापा की बात मुझसे क्यों छिपाई. क्या तुझे लगता है कि तेरी जिंदगी पर मेरा कोई हक नहीं है लेकिन क्या मुझे मेरी जिंदगी पर भी कोई हक नहीं है.

पारितोष अनुपमा से कहता है कि वो उन्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहता था इसलिए उसने कुछ नहीं बताया. पारितोष कहता है कि जब पापा औक काव्या के बीच सबकुछ खत्म हो गया तो वो उन्हें क्या बताता. इसपर अनुपमा कहती है कि तू अपने पापा की कही बात पर यकीन कर रहा है. पारितोष ये भी बताता है कि उसे ये सब नंदिनी ने बताया था और जिसके बाद वो, संजय फुफा और नंदिनी ने काव्या से कई सवाल पूछे थे.

Also Read: क्या आप जानते है ‘कुंडली भाग्य’ की सुपरहिट जोड़ी ‘करण’ और ‘प्रीता’ की फीस? एक एपिसोड के लिए चार्ज करते है मोटी रकम

अनुपमा संजय का नाम सुनकर सोचने लगती है कि कैसे संजय ने उसे वनराज औऱ काव्या के बारे में बताने की कोशिश की थी. इधर को काम करते हुए देखकर बा कहती है कि ज्यादा काम मत कर वरना बीमार हो जाएगी. इसपर अनुपमा कहती है कि वो काम नहीं करेगी तो बीमार पड़ जाएगी. वही, समर को वनराज की सच्चाई पता चल जाता है और वो ये भी जान जाता है कि उसके मां के सदमे में जाने की वजह भी यही थी.

समर वनराज से कहता है कि मेरे दोनों माता- पिता में कितना अन्तर है ना. मां निस्वार्थ रूप से प्यार करती है तो पिता सेमलेस है. ये सुनकर वनराज गुस्सा हो जाता है और समर का कॉलर पकड़ लेता है. समर कहता है मैं कमाता नहीं हूं ना लेकिन आपने जो दर्द मेरी मां को दिया है ना वो मैं आपको सूद समेत लौटा दूंगा. आपने मेरी मां से हक छीना और आज मैं आपसे आपका हक छीन रहा हूं, मुझे बेटा कहने का हक.

Also Read: सपना चौधरी ने ‘मेरा चांद’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, VIDEO ने मचाया तहलका

अब तक आपने देखा कि अनुपमा वनराज के साथ एक ही कमरे में सोने से इंकार कर देगी और पाखी से पूछेगी कि क्या वह उसके साथ सो सकती है. यह सुनकर पाखी चौंक जाएगी और मां की बात मान जाएगी, वहीं समर पूरी बिखर जाएगा कि उसके परिवार में चीजें कैसी करवट ले रही हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola