Anupama Spoiler Alert : अनुपमा से समर की होगी लड़ाई, वनराज पर काव्या बनाएगी इस बात के लिए दबाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 2:35 PM
Anupama : टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) किसी दूसरे शो को अपने सामने टिकने नहीं दे रहा. शो लगातार टीआरपी में छाया है. काव्या की एक गलती की वजह से उसकी जॉब चली जाती है तो वनराज की भी जॉब छिन जाती है. वहीं, अनुपमा का डांस अकेडमी बनकर तैयार हो जाता है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसमें अनुपमा और काव्या दोनों वनराज को बिजनेस आइडिया देने वाले है.
Anupama : टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) किसी दूसरे शो को अपने सामने टिकने नहीं दे रहा. शो लगातार टीआरपी में छाया है. काव्या की एक गलती की वजह से उसकी जॉब चली जाती है तो वनराज की भी जॉब छिन जाती है. वहीं, अनुपमा का डांस अकेडमी बनकर तैयार हो जाता है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसमें अनुपमा और काव्या दोनों वनराज को बिजनेस आइडिया देने वाले है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी दवे अपनी बेटी किंजल को शाह परिवार से दूर करने की कोशिश करेगी. राखी किंजल को परिवार से अलग रहने की सलाह देती है और ये बात अनुपमा को मालूम चल जाता है. इधर अनुपमा का भाई भावेश उसे वनराज के लिए नया बिजनेस आइडिया देता है, जिसे सुनकर वो काफी खुश हो जाती है.
काव्या वनराज को राखी दवे की कंपनी में जॉब करने के लिए कहेगी. वनराज जो पहले से ही राखी की कंपनी में काम नहीं करना चाहता है ये सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है. उसे समझ नहीं आता वो क्या करें. इधर अनुपमा वनराज को अपने अकेडमी में कैफे खोलने के लिए कहती है और ये बात समर को पसन्द नहीं आती.
Also Read: सुहाना खान ने लेटेस्ट तसवीरों से फैंस को बनाया दीवाना, सन किस्ड फोटोज को फैंस देख बोले- गोल्डन गर्ल
इस बात को लेकर समर और अनुपमा में बहस भी होती है. समर अपनी मां को याद दिलाता है कि उसके पिता ने कभी भी उसके काम की तारीफ नहीं की. साथ ही हमेशा उसकी काबिलियत पर उंगली उठाया. अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि किसकी बात वनराज मानता है और कैसे अनुपमा समर को समझाती है.
बता दें कि कुछ दिन से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि अनुपमा में किसी मेल एक्टर की इंट्री होने वाली है. इसपर कई एक्टर्स का नाम सामने आया था, जिसमें शरद केलकर का नाम सामने आया था. इसपर एक्टर ने कहा था, ऐसा कुछ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










