Anupama Spoiler Alert : बाबूजी ने वनराज को प्रॉपर्टी से बेदखल किया, अब क्‍या करेगी अनुपमा?

Updated at : 30 Nov 2020 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : बाबूजी ने वनराज को प्रॉपर्टी से बेदखल किया, अब क्‍या करेगी अनुपमा?

anupama spoiler alert bapuji remove vanraj their propertys share pakhi go missing big twist in upcoming episode bud : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में नया ट्विस्‍ट आनेवाला है. काव्या और वनराज एकसाथ एक रिसॉर्ट में पूरे शाह परिवार ने रंगे हाथों पकड़े जाते हैं. इसके बाद राखी अपनी बेटी किंजल और पारितोष की सगाई तोड़ देती है. इसके अलावा, बा और बापूजी वनराज से इस हद तक नाराज हो जाते हैं कि बाबूजी वनराज को घर से बाहर निकालने का फैसला करते हैं.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में नया ट्विस्‍ट आनेवाला है. काव्या और वनराज एकसाथ एक रिसॉर्ट में पूरे शाह परिवार ने रंगे हाथों पकड़े जाते हैं. इसके बाद राखी अपनी बेटी किंजल और पारितोष की सगाई तोड़ देती है. इसके अलावा, बा और बापूजी वनराज से इस हद तक नाराज हो जाते हैं कि बाबूजी वनराज को घर से बाहर निकालने का फैसला करते हैं. बा उन्‍हें रोकने की कोशिश करती हैं, लेकिन बाबूजी इंकार कर देते हैं.

परिवार और बच्‍चों की नाराजगी देखकर वनराज भड़क जाता है और अनुपमा को उसके घर से निकल जाने को कहताहै. ये देखकर समर जाकर बाबूजी को इस बारे में बताता है. बाबूजी यह सुनकर आगबबूला हो जाते हैं. वह वनराज को घर से निकल जाने के लिए कहते हैं, और घर के बाहर लगी नेमप्‍लेट को उसके हाथ में थमा देते हैं.

आनेवाले एपिसोड में, हंसमुख एक सेकेंड में प्रॉपर्टी के कागज फाड़कर वनराज का अहंकार चकनाचूर कर देंगे. वह दरवाजे से अपना नेमप्लेट भी हटा देगा और संपत्ति के कागजात से अपना नाम हटाने का भी फैसला करेगा. यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है. इधर आनेवाले एपिसोड, अनिरुद्ध, काव्या को फोन करके यह समझायेगा कि उनके अफेयर से ही शाह परिवार टूट गया है. वह यह भी कहेगा कि अंत में वनराज अपने परिवार के बारे में सोचेगा लेकिन उसके बारे में क्या. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि काव्‍या क्‍या करेगा?

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : रेड बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद ग्‍लैमरस दिखीं भिड़े की बेटी ‘सोनू’, दिल हार बैठे फैंस

पारितोष और समर को काव्‍या और अपने पापा वनराज के अफेयर के बारे में पता था, लेकिन पाखी इससे अंजान थी. अब उसके सामने भी सच्‍चाई आ चुकी है, वह नहीं चाहती कि मां-पापा अलग हो. आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. पाखी घर छोड़कर कहीं चली जाएगी. उसके लापता होने से पूरा परिवार परेशान हो जाएगा. क्‍या पाखी मिलेगी? वनराज काव्‍या के पास चला जाएगा? क्‍या बाबूजी अपना फैसला बदलेंगे? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा.

आनेवाले एपिसोड में, बा वनराज को या तो अपनी पत्नी अनुपमा और परिवार को चुनने के लिए कहती है या काव्या के साथ चले जाने के लिए कहती हैं. वनराज काव्या के साथ जाने का फैसला करता है. वनराज जल्द ही काव्या से शादी करेगा, जबकि अनुपमा शाह परिवार की मुखिया बनेंगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola