Anupama Spoiler Alert : काव्या से शादी से पहले बा ने पूछा वनराज से ये सवाल, अनुपमा का कैसा होगा रिएक्शन?

Updated at : 27 May 2021 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : काव्या से शादी से पहले बा ने पूछा वनराज से ये सवाल, अनुपमा का कैसा होगा रिएक्शन?

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) हर दिन नया मोड़ लेते जा रहा है. अनुपमा ने अपनी बीमारी का खुलासा शाह परिवार के सामने कर दिया है. बा ये सुनकर काफी टूट जाती है. इधर काव्या और अनिरुद्ध का तलाक होने वाला है, लेकिन कोर्ट के बाहर अनिरुद्ध उसे तलाक देने से मना कर देता है. ये सुनकर काव्या भड़क जाती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा (Anupama) हर दिन नया मोड़ लेते जा रहा है. अनुपमा ने अपनी बीमारी का खुलासा शाह परिवार के सामने कर दिया है. बा ये सुनकर काफी टूट जाती है. इधर काव्या और अनिरुद्ध का तलाक होने वाला है, लेकिन कोर्ट के बाहर अनिरुद्ध उसे तलाक देने से मना कर देता है. ये सुनकर काव्या भड़क जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या और अनिरुद्ध का किसी तरह से तलाक हो जाता है और वो अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित होती है. काव्या शादी को लेकर वनराज से बाते करती ही जाती है. इधर बा और पूरा परिवार अनुपमा से कहता है कि वो उन दोनों की शादी में जाना ही नहीं चाहती. समर अद्वैत से अनुपमा की सर्जरी को लेकर पूछता है कि कब उनकी सर्जरी होगी.

काव्या अपनी शादी को लेकर बहुत खुश है और वो इस वजह से रिजार्ट में आकर पूरे परिवार को मिठाई खिलाती है. वो वनराज को शादी का जोड़ा दिखाती है. इधर वनराज से बा पूछती है कि उसकी शादी होने वाली है तो वो काव्या की तरह खुश क्यों नहीं है. बा कहती है वो एक अच्छी पत्नी बन सकती है लेकिन अच्छी बहू नहीं. तेरे पास अभी भी समय है सोच लें, तुझे शादी करनी है या नहीं. इधर अनुपमा सबको उन दोनों की शादी में जाने के लिए मनाती है.

Also Read: Happy Birthday AbRam Khan : जब शाहरुख के गाने पर डांस करते दिखे थे अबराम, खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई थी सुहाना, VIDEO

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा अपनी बीमारी को लेकर जैसे ही घरवालों को बताती है सारे घरवाले इमोशनल हो जाते है. समर अपनी मां को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक हो जाता है. वो अद्वैत से अपनी मां की अच्छे से इलाज करने के लिए कहता है. अद्वैत उसे विश्वास दिलाते है कि वो वो इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ेगे.

अब तक आपने देखा कि अनुपमा समर और नंदिनी को संभालती है औऱ उन्हें खिलाने की कोशिश करती है. यहां अद्वैत भी अनुपमा को जूस देते है औऱ ये सब वनराज बाहर से देखकर काफी जलने लगता है. अनपुमा अपने कमरे में जाकर खूब रोती है कि उसके बच्चों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola