ePaper

Happy Birthday AbRam Khan : जब शाहरुख के गाने पर डांस करते दिखे थे अबराम, खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई थी सुहाना, VIDEO

Updated at : 27 May 2021 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Birthday AbRam Khan : जब शाहरुख के गाने पर डांस करते दिखे थे अबराम, खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई थी सुहाना, VIDEO

Happy Birthday AbRam Khan : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान आज अपना 8वां जन्मदिन मना रहे हैं. अबराम अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेते हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है. अबराम इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टारकिड में से एक है. इस जन्मदिन पर उनका एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरुख के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे है.

अबराम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, ये वीडियो उस समय का है जब अबराम ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी. अबराम ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एनुअल डे में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान के गाने ये तारा वो तारा पर डांस करते हुए दिखे थे.

https://www.instagram.com/p/BczaMLwjKXg/

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर टीम शाहरुख खान के नाम से एक फैन पेज ने पोस्ट किया था, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में अबराम तारा बने हुए नजर आ रहे है और अपने बाकी साथियों के साथ शानदार डांस करते हुए दिख रहे है. वीडियो में वो बहुत क्यूट और प्यारे लग रहे है. अबराम का डांस देखने के लिए शाहरुख खान, मां गौरी खान, भाई आर्यन खान और बहन सुहाना पहुंचीं थी. सुहाना तो अबराम का डांस देखकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई थी.

Also Read: डीप नेक ड्रेस में रश्मि देसाई दिखी बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट फोटोशूट में एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस का आया दिल

गौरतलब है कि शाहरुख खान और गौरी खान के सबसे छोटे बेट अबराम का जन्म 2013 में सेरोगेसी के जरिए हुआ था. शाहरुख के साथ उनकी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. अबराम अपने पिता किंग खान के जैसे हूबहू दिखते हैं.

वहीं, कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया था. उनके जन्मदिन पर कई तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर किसी ने सुहाना को बर्थडे विश किया था. बता दें कि सुहाना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola