Anupama Spoiler Alert: शाह हाउस से विदा लेंगी अनुपमा, इस वजह से इमोशनल हुईं काव्या

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट पर टॉप पर बना हुआ है.
Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट पर टॉप पर बना हुआ है. इस हफ्ते भी शो ने सभी सीरियल्स को पछाड़ दिया है. आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शो में अनुपमा और अनुज की शादी हो रही है. बा और वनराज जो शुरू से इस शादी के खिलाफ थे वो भी खुशी-खुशी दोनों के भविष्य की कामना करेंगे.
अनुपमा ने अपनी शादी के लिए व्हाइट और रेड कलर के दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि दूल्हा अनुज अपने महाराजा लुक को इंज्वॉय कर रहे हैं. इस बीच लीला और वनराज भी शादी में शामिल होंगे. अनुज और अनुपमा के पति-पत्नी बनने के साथ यह शो आगामी कहानी में एक नया ट्रैक देखने वाला है. अनुज और अनुपमा ने आखिरकार सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली.
अब जब शाह परिवार से अनुपमा की विदाई का समय है, तो परिवार का हर सदस्य बा सहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देता है. दिलचस्प बात यह है कि यहां अनुज और अनुपमा के लिए एक बड़ा सरप्राइज वनराज भी उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता है. वो बुके लेकर वेन्यू पर पहुंचते हैं और सभी को हैरान कर देते हैं. वनराज के ये अंतिम शब्द आखिरकार कपल की खुशी में चार चांद लगा देते हैं. अनुज और अनुपमा के लिए यह एक नई शुरुआत है. अब क्या केवल प्यार और रोमांस होगा या फिर मुसीबतें उनके नए चरण में आएंगी, यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.
Also Read: रवि शास्त्री के इस कमेंट से निराश हुए आमिर खान, वीडियो शेयर कर बोले- शायद आपने लगान नहीं देखी होगी…
काव्या कहती है कि वह हमेशा चाहती थी कि अनुपमा घर छोड़ दे लेकिन आज वह इमोशनल हो रही है. वह अनुज को अनुपमा का ख्याल रखने के लिए कहती है क्योंकि उसने उसका गुस्सा नहीं देखा है. अनुज ने काव्या को आश्वासन दिया. पाखी अनुपमा और अनुज से कहती है कि दोनों सबसे अच्छे हैं और हर चीज की सबसे अच्छी हकदार हैं. अनुज ने पाखी को रोने न देने के लिए कहा और वह अनुपमा से जब चाहें मिलने आ सकती है. परितोष अनुपमा के लिए एक नोट लिखता है और अपने पिछले व्यवहार के लिए उससे माफी मांगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




